'MI के इस बॉलर का IPL 2026 में कोटा पूरा, अब RCB के बैटर्स मरीन ड्राइव और चर्च गेट तक करेंगे गेंद की धुनाई'
Kris Srikkanth Trolls Shardul Thakur: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने रविवार 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस के अहम आईपीएल 2026 मुकाबले से पहले, एमआई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर तीखा तंज कसा. ठाकुर ने इस सीजन की शुरुआत जोरदार तरीके से की थी, मुंबई की कोलकाता पर जीत वाले पहले मैच में उन्होंने 39 रन देकर 3 विकेट लिए थे.

हालांकि पेस बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को अगले 2 मैचों में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा, जहां उन्होंने 15 से ज्यादा की इकॉनमी रेट से सिर्फ एक विकेट लिया. अब आरसीबी के खिलाफ उनकी अग्निपरीक्षा होने वाली है.
2 / 6RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले अपने यू-ट्यूब चैनल पर शार्दुल ठाकुर के बारे में बात करते हुए कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा, 'शार्दुल ठाकुर का इस सीजन का कोटा पहले ही मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीतने के साथ ही पूरा हो गया है.'
3 / 6श्रीकांत ने आगे कहा, 'आरसीबी के बल्लेबाज उन्हें पीट-पीटकर मरीन ड्राइव और चर्च गेट स्टेशन तक पहुंचा देंगे. वो शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को एक साथ नहीं खिला सकते. अगर वे दोनों खेलते हैं, तो उन 8 ओवरों में कम से कम 96 रन बनेंगे.'
4 / 6श्रीकांत ने सीनियर पेसर ट्रेंट बोल्ट जमकर निशाना साधा और कहा, 'ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें बहुत निराश किया है. अगर वो उन्हें और बुमराह को खिलाते भी हैं, तो उन्हें इन दोनों से ही गेंदबाजी की शुरुआत करवानी होगी. बोल्ट को ही पहला ओवर डालना चाहिए.
5 / 6श्रीकांत ने दीपक चाहर पर तंज कसते हुए कहा, 'दीपक चाहर को तो टीम के 11 खिलाड़ियों में भी नहीं होना चाहिए. अश्विनी कुमार एक अच्छे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले साल 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड भी जीता था. चाहर की जगह उन्हें खिलाओ. दीपक चाहर का खेल अब खत्म हो चुका है. वह ऐसे खेल रहे हैं, जैसे उन्हें किसी मैकेनिक की दुकान पर भेज देना चाहिए.'
6 / 6गौरतलब है कि ट्रेंट बोल्ट ने इस सीजन के दो मैचों में अभी तक एक भी विकेट नहीं लिया है, और वो 12 रन प्रति ओवर की दर से रन दे रहे हैं. दीपक चाहर का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है; उन्होंने 42 की औसत और 10.50 की इकॉनमी रेट से सिर्फ एक ही विकेट लिया है.