आंद्रे रसेल को KKR ने दिया खास सम्मान, हमेशा के लिए रिटायर किया जर्सी नंबर, जानें अब क्या होगी भूमिका

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को एक खास सम्मान दिया है. टीम ने जर्सी नंबर 12 को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया है. फ्रेंचाइजी से सम्मान पाकर रसेल भावुक भी नजर आए. आइए आपको बताते हैं कि इस सीजन उनकी भूमिका क्या होगी?

jacket - 2026-03-25T140156.875
1 / 6

 

KKR Retired Jersey: कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से टीम के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को खास सम्मान दिया गया है. आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले केकेआर मैनेजमेंट की तरफ से ‘नाइट्स अनप्लग्ड’ नाम के एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में केकेआर की तरफ से जर्सी नंबर 12 को रिटायर कर दिया गया. इसका मतलब ये हुआ कि अब केकेआर के लिए 12 नंबर की जर्सी कोई भी खिलाड़ी नहीं पहनेगा. 

विज्ञापन

नई भूमिका में दिखेंगे रसेल

नई भूमिका में दिखेंगे रसेल2 / 6

आंद्रे रसेल इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पावर कोच की भूमिका में नजर आएंगे. इस बार वो टीम के लिए मैदान पर नहीं बल्कि पीछे से चैंपियन बनाने में अहम साबित हो सकते हैं. उनके अंडर में युवा खिलाड़ियों के पास काफी कुछ सीखने को होगा.

विज्ञापन

रसेल को मिला नया नाम

रसेल को मिला नया नाम3 / 6

वेस्टइंडीज के दिग्गज आंद्रे रसेल ने केकेआर के लिए साल 2014 से लेकर 2025 तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उनके रहते हुए टीम ने साल 2014 और 2024 में खिताब जीता था. इसी के साथ इस कार्यक्रम में उनको द एटरनल नाइट का नाम भी दिया गया.

कार्यक्रम में भावुक हुए रसेल

कार्यक्रम में भावुक हुए रसेल4 / 6

प्री-सीजन इवेंट नाइट्स अनप्लग्ड 3.0 में हजारों प्रशंसकों और पूरी टीम की मौजूदगी रसेल को ये खास सम्मान दिया गया. केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने मंच पर रसेल को एक फ्रेम की हुई जर्सी गिफ्ट की और साथ ही ऐलान किया अब कोई भी खिलाड़ी 12 नंबर की जर्सी को नहीं पहनेगा. रसेल ये सम्मान पाकर काफी भावुक नजर आए.

विज्ञापन

रसेल का शानदार प्रदर्शन

रसेल का शानदार प्रदर्शन5 / 6

आंद्रे रसेल एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और उन्होंने केकेआर के लिए 140 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टीम के लिए 2,651 रन बनाए हैं तो वहीं 123 विकेट भी हासिल किए हैं. वो फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं.

रहाणे की कप्तानी में उतरेगी फ्रेंचाइजी

रहाणे की कप्तानी में उतरेगी फ्रेंचाइजी6 / 6

केकेआर के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी. पिछले सीजन में भी टीम कमान उन्हीं के हाथों में थी लेकिन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. इस बार फ्रेंचाइजी की नजरें चौथे खिताब पर होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन