IPL 2026 शुरू होने से पहले ही मुश्किलों में घिरी KKR, 2 स्टार तेज गेंदबाजों होंगे टूर्नामेंट से बाहर!

IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मुश्किलों में घिरी हुई नजर आ रही है. टीम के 2 स्टार तेज गेंदबाज चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़े हैं. आइए आपको भी बताते हैं कौन हैं ये चोटिल खिलाड़ी...

jacket (72)
1 / 6

 

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स के बीच चिन्नास्वामी में खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च से करने जा रही है. टीम का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा. सीजन की शुरुआत से पहले ही केकेआर को बड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है. टीम के पेस लाइनअप में शामिल 2 मैच विनिंग खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं.

विज्ञापन

हर्षित राणा टूर्नामेंट से बाहर

हर्षित राणा टूर्नामेंट से बाहर2 / 6

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. राणा का टूर्नामेंट से बाहर होना केकेआर के लिए एक बड़ा झटका होगा. उन्होंने आईपीएल में खेले 34 मैचों में 40 विकेट अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले हुए थे चोटिल

वर्ल्ड कप से पहले हुए थे चोटिल3 / 6

हर्षित राणा इंजरी के चलते टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे. उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में चोट लगी थी. उनकी सर्जरी हो चुकी है और अब वो रिहैब के दौर से गुजर रहे हैं.

पथिराना की फिटनेस पर भी सस्पेंस

पथिराना की फिटनेस पर भी सस्पेंस4 / 6

श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज इस बार आईपीएल में केकेआर की टीम का हिस्सा हैं. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उनको चोट लगी थी, जिसके बाद अब वो आईपीएल का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं ये सवालों के घेरे में है. इस बार के मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उनको 18 करोड़ में खरीदा था. 

विज्ञापन

वैभव अरोड़ा पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

वैभव अरोड़ा पर होगी बड़ी जिम्मेदारी5 / 6

केकेआर के लिए इस बार तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी वैभव अरोड़ा पर होगी. पिछले सीजन में उन्होंने टीम के लिए शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था. उन्होंने केले 12 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए थे. सीनियर गेंदबाजों की चोट ने उनके ऊपर जिम्मेदारी बढ़ा दी है.

KKR की तेज गेंदबाजी ताकत

KKR की तेज गेंदबाजी ताकत6 / 6

टीम में इनके अलावा आकाशदीप, उमरान मलिक और कार्तिक त्यागी जैसे गेंदबाज हैं. इसके अलावा ब्लेसिंग मुज़ारबानी को भी टीम ने हाल ही में साइन किया है. इन गेंदबाजों पर 2 खिलाड़ियों की इंजरी के चलते निर्भरता बढ़ेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन