KKR vs RR: राजस्थान के खिलाफ ऐसी होगी KKR की प्लेइंग 11! कप्तान रहाणे करेंगे टीम में बड़ा बदलाव?
KKR vs RR IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अभी भी इस सीजन अपनी पहली जीत के तलाश है. ऐसे में कप्तान अजिंक्य रहाणे इस मैच में अलग रणनीति के साथ उतर सकते हैं. इस मैच में कैसी होगी कोलकाता की प्लेइंग 11 आइए जानते हैं.

KKR vs RR: आईपीएल 2026 के 28 वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा. एक तरफ राजस्थान की टीम कमाल के रंग में नजर आ रही है तो वहीं रहाणे की कप्तानी में कोलकाता 6 मैचों के बाद भी अपनी पहली जीत तलाश रही है. ऐसे में क्या राजस्थान के खिलाफ मैच में केकेआर प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव करेगी या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा. आइए जानते हैं कि इस मैच में कैसी हो सकती है केकेआर की प्लेइंग 11
सीफर्ट के साथ कौन करेगा ओपनिंग?
2 / 7कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए इस मैच में सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि वो टिम सीफर्ट के साथ ओपनिंग के लिए किसे उतारेंगे. सुनील नरेन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं. इस सीजन उन्हें केवल एक ही मैच में ओपनिंग करने का मौका मिल पाया है. इसके बाद एक विकेट गिरने के बाद रहाणे बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं.
ग्रीन को खेलनी होगी तूफानी पारी
3 / 7ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ की बड़ी राशि में खरीदा था. ऐसे में टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं. पिछले मैच में उन्होंने शानदार पारी खेली थी लेकिन इस बार उनको राजस्थान के सामने तेज रफ्तार से रन बनाने होंगे, साथ ही गेंदबाजी में कमाल करना होगा.
पॉवेल और रिंकू को भी दिखाना होगा दम
4 / 7केकेआर के फिनिशर रोवमैन पॉवेल और रिंकू सिंह अभी तक इस सीजन में कुछ भी बड़ा धमाका नहीं कर पाए हैं. इन दोनों को इस मैच में जिम्मेदारी निभानी होगी ताकि टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर पाए. ये दोनों अकेले दम पर मैच पलटने का दम रखते हैं.
गेंदबाजों को भी करना होगा काम
5 / 7सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा को गेंदबाजी में दम दिखाना होगा. कार्तिक त्यागी ने अभी तक अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है. केकेआर का स्पिन डिपार्टमेंट भी अपनी लय पकड़ ले तो टीम की मुश्किलें कम हो सकती है.
केकेआर की संभावित प्लेइंग 11
6 / 7अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
वैभव बन सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर
7 / 7इस प्लेइंग 11 में वैभव अरोड़ा का नाम नहीं है. वो इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं. उन्होंने अभी तक केकेआर के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. अब तक खेले 5 मैचों में 6 विकेट चटका चुके हैं.