3 साल, 3 टीम, लगातार 3 ट्रॉफी... ये हैं IPL के सबसे 'लकी' खिलाड़ी, अब तक 4 खिताब कर चुके हैं अपने नाम

IPL के इतिहास में कई बड़े और अनोखे रिकॉर्ड बने हैं, लेकिन एक खिलाड़ी ने ऐसा दिलचस्प रिकॉर्ड बनाया है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. इस खिलाड़ी ने लगातार तीन साल, तीन अलग-अलग टीमों के साथ IPL ट्रॉफी जीती और उन्हें IPL का ‘लकी चार्म’ भी कहा जाता है.

Karan sharma
1 / 7
Karan sharma

IPL 2026: 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन का रोमांच शुरू होने वाला है और सभी 10 टीमें जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही हैं. IPL के 18 सालों के इतिहास में कई दिलचस्प और अनोखे रिकॉर्ड बने हैं. कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो लगातार दो बार चैंपियन बनने वाली टीमों का हिस्सा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने लगातार तीन अलग-अलग टीमों के साथ आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं. इस खिलाड़ी को आईपीएल का 'लकी चार्म' भी कहा जाता है.  

विज्ञापन

IPL का सबसे 'लकी' खिलाड़ी हैं करण शर्मा

IPL का सबसे 'लकी' खिलाड़ी हैं करण शर्मा2 / 7

भारतीय लेग स्पिनर करण शर्मा IPL इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसने लगातार तीन खिताब जीते हैं. करण लगातार तीन साल तीन अलग-अलग टीमों के साथ चैंपियन बने थे, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है.

विज्ञापन

CSK, MI और SRH के साथ लगातार तीन ट्रॉफी जीती

CSK, MI और SRH के साथ लगातार तीन ट्रॉफी जीती3 / 7

2016 में करण शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ थे और टीम ने खिताब जीता. अगले साल 2017 में वह मुंबई इंडियंस (MI) में शामिल हुए और वहां भी टीम चैंपियन बन गई. फिर 2018 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जॉइन की और वहां भी ट्रॉफी जीत ली. IPL के इतिहास में ऐसा कारनामा किसी और खिलाड़ी ने नहीं किया है.

4 खिताब कर चुके हैं अपने नाम

4 खिताब कर चुके हैं अपने नाम4 / 7

इतना ही नहीं, करण शर्मा कुल 4 बार IPL जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं. करण ने SRH के साथ 2016, MI के साथ 2017 और CSK के साथ 2018 और 2021 में खिताब जीता.

विज्ञापन

RCB के साथ की थी IPL करियर की शुरुआत

RCB के साथ की थी IPL करियर की शुरुआत5 / 7

करण के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने 2009 में RCB के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन शुरुआती कुछ साल उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. 2013 में SRH ने उन पर भरोसा जताया और उन्होंने 13 मैचों में 11 विकेट लेकर खुद को साबित किया.

IPL 2025 में ऐसा रहा प्रदर्शन

IPL 2025 में ऐसा रहा प्रदर्शन6 / 7

2025 के सीजन में करण शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 6 मैचों में 7 विकेट लिए थे. करण ने अब तक आईपीएल में कुल 90 मैचों खेले हैं, जिसमें उन्होंने 83 विकेट चटकाए और 352 रन बनाए हैं. 39 साल के करण आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे.

विज्ञापन

करण शर्मा का इंटरनेशनल करियर

करण शर्मा का इंटरनेशनल करियर7 / 7

वहीं, इंटरनेशनल करियर की बात करें तो करण शर्मा साल 2014 में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया था, लेकिन टी20 और टेस्ट दोनों में उनका डेब्यू मैच ही आखिरी मैच बन गया. वहीं, वनडे में भी सिर्फ 2 मैच खेले. हालांकि, उनके नाम टेस्ट में 4 विकेट दर्ज हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन