क्या WWE में खत्म हो गया भारतीय रेसलर्स का दौर? Jinder Mahal के बयान ने रेसलिंग वर्ल्ड में मचाई खलबली

WWE रेसलिंग की बहुत बड़ी कंपनी है. एक हैरान करने वाली बात ये है कि वहां पर कोई भी भारत का रेसलर काम नहीं करता है. कुछ साल पहले भारतीय रेसलर्स को निकाल दिया गया था. अब जिंदर महल ने इस पर अपनी बात रखी है.

WWE
1 / 6

Jinder Mahal: WWE में सबसे पहले 2006 में भारत की तरफ से द ग्रेट खली ने कदम रखा. उन्हें वहां पर तगड़ी सफलता मिली. इसके बाद कई अन्य रेसलर्स भी आए. हालांकि, खली की तरह कोई सफल नहीं हो पाया. अप्रैल 2024 में WWE ने भारत के तीन बड़े रेसलर्स को रिलीज कर दिया था. तब से WWE में कोई भी रेसलर काम नहीं कर रहा है. शायद ट्रिपल एच किसी को लाने के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं. ये थोड़ा चौंकाने वाली बात है कि इतने बड़े बिजनेस में कोई भी भारतीय नहीं है. खैर WWE के पूर्व स्टार और भारतीय रेसलर जिंदर महल ने चिंता व्यक्त करते हुए बड़ा बयान दिया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जिंदर महल ने जताई चिंता

जिंदर महल ने जताई चिंता2 / 6

Denise Salcedo को हाल ही में महल से WWE में भारतीय रेसलर्स की गैरमौजूदगी के बारे में पूछा गया. महल ने कहा कि WWE टीवी पर भारत से टैलेंट की कमी हैरानी की बात है. उन्होंने कहा, “ये हैरानी की बात है. हालांकि, हम सिर्फ प्रितिनिधित्व की उम्मीद नहीं कर सकते हैं. रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और अन्य WWE रेसलर्स के साथ मुकाबला करने के लिए हमें उस स्तर पर पहले आना होगा.” (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

महल ने बताई समस्या

महल ने बताई समस्या3 / 6

जिंदर महल ने कहा कि भारत में अभी भी रेसलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है. इस वजह से WWE जैसी कंपनी के लि टैलेंट तैयार नहीं हो पाता है. उन्होंने कहा कि हमारे पास क्षमता तो है लेकिन सिस्टम को आगे आना होगा. महल ने कहा कि भारत के पास कई युवा टैलेंट मौजूद हैं. उन्होंने फ्यूचर में अच्छा होने की उम्मीद जताई.  जिंदर ने साफ कर दिया कि भारत के यंगर रेसलर्स को सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पा रहा है. (Photo: WWE.com)

जिंदर महल की 2024 में हुई थी छुट्टी

जिंदर महल की 2024 में हुई थी छुट्टी 4 / 6

जिंदर महल ने WWE में कई साल तक बढ़िया काम किया. उन्हें पुश भी दिया गया. 2024 में उन्हें रिलीज कर दिया गया. महल की रिलीज की खबर सुनकर फैंस हैरान रह गए थे. WWE के अंदर भी थोड़ा हलचल मच गई थी. महल की WWE में दिग्गजों के साथ राइवलरी रही थी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

2017 में मिली थी सफलता

2017 में मिली थी सफलता5 / 6

जिंदर महल को WWE में 2017 में तगड़ी सफलता मिली थी. उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की. कंपनी ने अचानक उन्हें तगड़ा पुश दिया था. फैंस भी इससे हैरान रह गए थे. महल का साथ सिंह ब्रदर्स ने दिया था. महल का टाइटल रन भी बढ़िया चला था. वो एजे स्टाइल्स से अंत में टाइटल हारे थे. (Photo: WWE.com)

दोबारा हो सकती है वापसी

दोबारा हो सकती है वापसी 6 / 6

WWE से जाने के बाद जिंदर महल का रेसलिंग करियर खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट में जबरदस्त काम कर खूब वाहवाही लूटी है. वो अन्य प्रमोशन में जाकर टाइटल भी अपने नाम कर सकते हैं. महल की फ्यूचर में ट्रिपल एच के एरा में वापसी हो सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन