WWE Backlash 2026 में Roman Reigns को पीट-पीटकर किया गया 'अधमरा', रेफरी और कर्मचारियों का हाल भी हुआ बेहाल
WWE Backlash 2026 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. मुकाबला हारने के बाद फाटू का तांडव देखने को मिला. उन्होंने रोमन की हालत खराब कर दी. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या किया.

WWE Backlash 2026 का सफल समापन हो गया है. वहां पर मेन इवेंट में रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. फाटू ने टाइटल जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, मैच के बाद फाटू ने खूब बवाल मचाया. किसी ने उम्मीद नहीं लगाई थी कि वो बवाल मचाएंगे. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या किया.
रोमन रेंस की जीत
2 / 6रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच शानदार मैच हुआ. दोनों ने तगड़े मूव्स का प्रयोग किया. रोमन ने सुपरमैन पंच और स्पीयर से फाटू की हालत खराब की. वहीं फाटू ने टोंगन डेथ ग्रिप से रेंस का बुरा हाल किया. मैच के अंत में फाटू के ऊपर रोमन का स्पीयर भारी पड़ा. रेंस ने फाटू को पिन करते हुए अपने टाइटल को रिटेन किया.
मैच के बाद जेकब फाटू का बवाल
3 / 6मैच के बाद जेकब फाटू ने रोमन रेंस के ऊपर जानलेवा हमला किया. उन्होंने लगातार टोंगन डेथ ग्रिप मूव लगाकर रेंस की हालत खराब की. रेंस के मुंह से थोड़ा खून भी आ रहा था. वो बेहोश भी हो गए थे. रेफरी ने फाटू को कई बार पकड़ा, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी.
फाटू ने किया रेफरी पर हमला
4 / 6जेकब फाटू ने रेफरी को समोअन ड्राप लगाकर उनकी हालत खराब कर दी. एडम पीयर्स सहित WWE के कुछ कर्मचारी उन्हें पकड़ने के लिए बाहर आए. फाटू ने सभी को धराशाई कर दिया. उन्होंने किसी की भी नहीं सुनी और रोमन की लगातार हालत खराब की.
दोबारा रिंग में आए जेकब फाटू
5 / 6खूब बवाल मचाने के बाद जेकब फाटू रैंप पर आ गए थे. तब सभी को लगा मामला शांत हो गया है. अचानक फाटू दौड़कर दोबारा रिंग में आए. उन्होंने टोंगन डेथ ग्रिप फिर से रोमन को लगा दिया. रेंस चारों खाने चित हो गए थे. बड़ी मुश्किल से ऑफिशियल्स ने फाटू को रेंस से अलग किया.
जेकब फाटू ने उठाया टाइटल
6 / 6जेकब फाटू ने ये बता दिया है कि वो रोमन रेंस का पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं. उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप उठाई. फाटू का खूंखार अंदाज शायद ही पहले किसी ने देखा होगा. अब रोमन रेंस को भी उनसे डर लगेगा. फाटू आगे भी उनकी हालत खराब कर सकते हैं.