Roman Reigns ने WWE में इस रेसलर का घुटनों के बल लाकर तोड़ा घमंड, Bloodline में हुई खूंखार रेसलर की एंट्री

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. शो की शुरुआत में रोमन रेंस ने द उसोज़ के साथ एंट्री की. वहां पर जेकब फाटू भी आए. फाटू ने इस बार अपना वादा पूरा करते हुए बड़ा कदम उठाया. आइए आपको बताते हैं कि सैगमेंट में क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस को दिखा जलवा

Roman Reigns: WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन सफल रहा. इसके बाद Raw का एपिसोड भी जबरदस्त रहा. फैंस को बड़ी चीजें देखने को मिलीं. बड़े सैगमेंट और मैच हुए. दर्शकों ने अपने चेहेत रेसलर्स का खूब स्वागत किया. खैर रोमन रेंस ने इस हफ्ते शो की शुरुआत की. उनके सैगमेंट में द उसोज़ और जेकब फाटू नज़र आए. सैगमेंट में काफी कुछ हुआ, जिसके बारे में शायद किसी ने पहले कभी सोचा नहीं होगा. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Clash in Italy में रोमन रेंस को मिली जीत

Clash in Italy में रोमन रेंस को मिली जीत2 / 6

Clash in Italy 2026 बहुत ही शानदार रहा था. वहां पर रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड की. रेंस ने शानदार जीत दर्ज की. मैच में शर्त रखी गई थी कि अगर फाटू हारेंगे तो वो रोमन को एक्नॉलेज करेंगे

विज्ञापन

WWE Raw की शुरुआत रोमन रेंस ने की

WWE Raw की शुरुआत रोमन रेंस ने की3 / 6

WWE Raw की शुरुआत में रोमन रेंस और द उसोज़ आए. फैंस ने इन्हें जमकर चीयर किया. रेंस ने सभी से खुद एक्नॉलेज करने के लिए कहा. इसके बाद रेंस ने कहा कि ये बहुत ही खास पल है. जे उसो ने कहा कि अब जेकब फाटू को बाहर आकर रेंस को एक्नॉलेज करना चाहिए.

जेकब फाटू का बड़ा बयान

जेकब फाटू का बड़ा बयान4 / 6

जेकब फाटू को भी दर्शकों ने चीयर किया. फाटू ने पहले कुछ कड़े शब्दों का प्रयोग किया. हालांकि, बाद में उन्होंने अपना वचन निभाया. उन्होंने रेंस को अपना ट्राइबल चीफ मानकर एक्नॉलेज किया. फाटू घुटनों के बल पर बैठ गए थे. रेंस ने उन्हें हाथ देकर ऊपर उठाया.

विज्ञापन

रोमन रेंस की ब्लडलाइन हो गई मजबूत

रोमन रेंस की ब्लडलाइन हो गई मजबूत5 / 6

रोमन रेंस ने अब दबदबा फिर से बना लिया है. अब उनकी ब्लडलाइन में खूंखार रेसलर जेकब फाटू शामिल हो गए हैं. आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ सालों से फाटू कंपनी में बढ़िया काम कर रहे हैं. अब देखना होगा कि कंपनी का इनके लिए आगे क्या प्लान होगा.

रोमन रेंस ने जे उसो को दी सलाह

रोमन रेंस ने जे उसो को दी सलाह6 / 6

WWE Raw के बैकस्टेज में रोमन रेंस ने जे उसो से बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि वो अब कोडी रोड्स की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जाएंगे. रेंस ने जे को बताया कि अब वो आगे का बिजनेस संभालेंगे. जे ने भी कहा कि वो ट्राइबल चीफ की बात मानेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन