टीम इंडिया के खिलाफ शतक जड़ने वाले जैकब बेथेल को मिला बड़ा इनाम, इस फ्रेंचाइजी ने बनाया कप्तान

Jacob Bethell: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बेथेल को आगामी द हंड्रेड सीजन के लिए बर्मिंघम फीनिक्स ने अपनी टीम का नया कप्तान बनाया है.

Jacob Bethell
1 / 6
Jacob Bethell

Jacob Bethell: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 रन से रोमाचंक जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई थी. भले ही इंग्लैंड की टीम यह मैच हार गई, लेकिन टीम के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने अपनी धमाकेदार पारी से सबका ध्यान खींचा. बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रन बना डाले, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. तब उनकी इस तूफानी पारी की हर जगह तारीफ हुई थी. वहीं, अब बेथेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.

विज्ञापन

जैकब बेथेल बने बर्मिंघम फीनिक्स के नए कप्तान

जैकब बेथेल बने बर्मिंघम फीनिक्स के नए कप्तान2 / 6

इंग्लैंड के उभरते सितारे जैकब बेथेल को द हंड्रेड की फ्रेंचाइजी बर्मिंघम फीनिक्स ने अपनी टीम का नया कप्तान बनाया है. फ्रेंचाइजी ने उनके शानदार प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है. बेथेल टीम के पूर्व कप्तान लियाम लिविंगस्टोन की जगह कमान संभालेंगे. लिविंगस्टोन अब लंदन स्पिरिट से जुड़ चुके हैं.

विज्ञापन

बेथेल पहले भी कर चुके हैं कप्तानी

बेथेल पहले भी कर चुके हैं कप्तानी3 / 6

22 साल के बेथेल के करियर के लिए भी गेम चेंजिंग साबित हो सकता है और उनके पास अपनी कप्तानी को निखारने का सुनहरा मौका होगा. वह पहले भी कप्तानी कर चुके हैं. पिछले साल उन्होंने हैरी ब्रूक की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड की टी20 टीम की कप्तानी करते हुए आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज जिताई थी. उस सीरीज में नियमित कप्तान हैरी ब्रूक को आराम दिया गया था.

136 साल के इतिहास के सबसे युवा कप्तान

136 साल के इतिहास के सबसे युवा कप्तान4 / 6

इंग्लैंड टीम की कप्तानी करते हुए बेथेल ने इतिहास भी रचा था. वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 136 साल के इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बने थे. हालांकि उनकी नियुक्ति ने कई लोगों को चौंकाया भी था, क्योंकि वह काफी युवा थे. इस पर बेथेल ने मजाक में कहा था कि शायद टीम मैनेजमेंट उन्हें सीधे गहरे पानी में उतारना चाहता था.

विज्ञापन

तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी5 / 6

पिछला सीजन भी उनके लिए शानदार रहा. उन्होंने बल्लेबाजी में कई बेहतरीन पारियां खेलीं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट और भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में उन्होंने शतक लगाया. इसके साथ ही वह इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए.

शेन बॉन्ड ने की बेथेल की जमकर तारीफ

शेन बॉन्ड ने की बेथेल की जमकर तारीफ6 / 6

न्यूजीलैंड के शेन बॉन्ड बर्मिंघम फीनिक्स के नए मुख्य कोच बने हैं. बॉन्ड ने भी बेथेल की कप्तानी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि बेथेल उम्र से कहीं ज्यादा परिपक्व हैं और खेल को लेकर उनकी रणनीतिक समझ भी काफी अच्छी है. वहीं, फ्रेंचाइजी ने यह भी साफ किया कि ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पैरी लगातार तीसरे सीजन में बर्मिंघम फीनिक्स महिला टीम की कप्तानी करती रहेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन