ईशान किशन से पहले ये 10 खिलाड़ी कर चुके हैं SRH की कप्तानी, इस दिग्गज ने जिताया था खिताब

SRH Captains List: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को नया कप्तान बनाया है. ईशान सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में टीम की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे. हालांकि, ईशान से पहले 10 दिग्गज खिलाड़ी SRH टीम की कप्तानी कर चुके हैं. यहां देखिए पूरी लिस्ट.

Sunrisers Hyderabad Captains List
1 / 12
Sunrisers Hyderabad Captains List

Sunrisers Hyderabad Captains List: 28 मार्च से आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने जा रहा है. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को अपना अंतरिम कप्तान नियुक्त किया है. टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस की चोट के कारण ईशान को शुरुआती कुछ मैचों के लिए टीम की कमान सौंपी गई है. हालांकि, ईशान से पहले 10 दिग्गज खिलाड़ी SRH टीम की कमान संभाल चुके हैं. लेकिन सिर्फ एक कप्तान टीम को ट्रॉफी जिताने में कामयाब रहे हैं.  

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन2 / 12

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को 11.40 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर टीम मं शामिल किया था. एक सीजन बिताने के बाद ही ईशान को कप्तान बना दिया गया है. ईशान SRH के 11वें कप्तान होंगे.

विज्ञापन

कुमार संगाकारा

कुमार संगाकारा3 / 12

आईपीएल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने डेब्यू किया था. श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगाकारा SRH के सबसे पहले कप्तान बने. उन्होंने 9 मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम ने 4 मैच जीते.

कैमरून व्हाइट

कैमरून व्हाइट4 / 12

संगक्कारा के कप्तानी छोड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून व्हाइट ने सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व किया. उन्होंने 8 मैचों में टीम की कप्तानी की और 5 जीत दिलाईं.

विज्ञापन

शिखर धवन

शिखर धवन5 / 12

इसके बाद क्रिकेट के मैदान पर गब्बर के नाम मशहूर शिखर धवन ने 2013-2014 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभाली. धवन ने 16 मैचों में टीम की कमान संभाली, जिसमें से टीम को 7 मैचों में जीत मिली.

डैरेन सैमी

डैरेन सैमी6 / 12

आईपीएल 2014 में वेस्टइंडीज के दिग्गज डैरेन सैमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान बने. सैमी ने 4 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से 2 में टीम विजयी रही.

विज्ञापन

डेविड वार्नर

डेविड वार्नर7 / 12

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर SRH के सबसे सफल कप्तान रहे. वार्नर ने 2015 से 2021 तक टीम की कप्तानी संभाली और 67 मैचों में कप्तानी की, जिसमें उनका जीत प्रतिशत 52.24 का रहा. उनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 2016 में अपना इकलौता IPL खिताब जीता था.

केन विलियमसन

केन विलियमसन8 / 12

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन 2018 से 2022 तक सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रहे और कुल 46 मैचों में कप्तानी की. वह आईपीएल 2018 में टीम को फाइनल तक पहुंचाने में कामयाब रहे थे.

विज्ञापन

मनीष पांडे

मनीष पांडे9 / 12

मनीष पांडे को आईपीएल 2021 में केवल 1 मैच में SRH टीम की कप्तानी करने का मौका मिला. हालांकि, उस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार10 / 12

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभाली है. भुवनेश्वर 2023 तक कप्तान रहे और कई बार 'स्टैंड-इन' कप्तान के रूप में 8 मैचों में जिम्मेदारी निभाई.

विज्ञापन

एडेन मार्करम

एडेन मार्करम11 / 12

आईपीएल 2023 में SRH ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एडेन मार्करम को कप्तानी सौंपी थी. मार्करम ने 13 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, लेकिन सीजन टीम के लिए अच्छा नहीं रहा.

पैट कमिंस

पैट कमिंस12 / 12

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कप्तानी सौंपी. कमिंस के आते ही टीम की किस्मत बदली और टीम को 2024 के फाइनल तक पहुंचाया. आईपीएल 2025 में भी कमिंस ने ही टीम की कमान संभाली. उन्होंने अब तक 31 मैचों में कप्तानी की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन