T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद गर्लफ्रेंड के साथ ईशान किशन ने मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Ishan Kishan Girlfriend: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों ने खिताब जीतने के बाद जमकर जश्न मनाया. ईशान किशन भी इस दौरान मैदान पर अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ सेलिब्रेशन करते हुए दिखे. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. आइए आपको भी बताते हैं कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड

jacket (32)
1 / 6

 

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रचने का काम किया. टाइटल अपने नाम करने के बाद भारतीय खिलाड़ी काफी खुश नजर आए. सभी खिलाड़ी ने अपने परिवार और करीबियों के साथ इस जीत का जश्न मनाया. टीम में वापसी कर धमाल मचाने वाले ईशान किशन भी इस दौरान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए. मैच के बाद की दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड.

विज्ञापन

ईशान ने गर्लफ्रेंड के साथ मनाया जश्न

ईशान ने गर्लफ्रेंड के साथ मनाया जश्न2 / 6

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए फाइनल को देखने पहुंची थीं. उन्होंने टीम इंडिया को पूरे मैच में सपोर्ट किया और जीत के बाद वो मैदान पर भी ईशान के साथ सेलिब्रेट करती हुए दिखीं.

विज्ञापन

रिश्ते पर लग चुकी है आधिकारिक मुहर

रिश्ते पर लग चुकी है आधिकारिक मुहर3 / 6

ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते को लेकर पहले सोशल मीडिया पर काफी बातें होती रही हैं. हालांकि अब इस बात पर आधिकारिक मुहर भी लग चुकी है. ईशान के दादा जी ने अदिति को सार्वजनिक तौर पर उनका पार्टनर स्वीकार किया है. इसी के साथ फैंस के बीच इन दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चा होने लगी है. 

गर्लफ्रेंड का साथ सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

गर्लफ्रेंड का साथ सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल4 / 6

ईशान किशन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस खास मोमेंट को सेलिब्रेट किया दो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उनकी गर्लफ्रेंड ने अपने ग्लैमर से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. इस दौरान वो टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ बातचीत करती हुई भी दिखीं.

विज्ञापन

कौन हैं अदिति हुंडिया?

कौन हैं अदिति हुंडिया?5 / 6

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया एक फेमस बिजनेस परिवार से आती हैं. उनके पिता का नाम ललित हुंडिया है. अदिति जयपुर में रहती हैं और एक मॉडल के तौर पर खुद की पहचान बना रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स भी हैं. 

कहां से वायरल हुई ये जोड़ी?

कहां से वायरल हुई ये जोड़ी?6 / 6

ईशान किशन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे. तब अदिति उनके मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचती थीं और ईशान के हर शॉट पर उनको चियर करती थीं. साल 2019 के आईपीएल में वो एक फैन गर्ल के तौर पर भी वायरल हो चुकी हैं लेकिन तब इन दोनों के रिश्ते की खबर पुख्ता नहीं थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन