क्या एमएस धोनी की चोट को लेकर झूठ बोल रही है CSK? 'थला' की फिटनेस पर कहां फंसा पेंच?

Is CSK lying about MS Dhoni's Injury: जब इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत हो रही थी, तब 'येलो आर्मी' समेत भारत के तमाम क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि वो मैदान पर 'थला' का जलवा देख पाएंगे, लेकिन अब माही के चाहने वालों का सब्र का बांध टूटने लगा है.

MS Dhoni
1 / 6
MS Dhoni

चेन्नई सुपरकिंग्स के हर गेम के साथ 'कैप्टन कूल' की  नाउम्मीदी में इजाफा हो रहा है, उनके कमबैक को लगातार टाला जा रहा है. ऐसे में सीएसके मैनेजमेंट पर भी सवाल उठ रहे हैं, कि क्या टीम की तरफ से इस लेजेंड प्लेयर के बारे में झूठ बोला जा रहा है.

विज्ञापन

आखिर मैदान में कब उतरेंगे माही?

आखिर मैदान में कब उतरेंगे माही?2 / 6

इस कंफ्यूजन के बीच 'येलो आर्मी' ने फिर दावा किया कि धोनी को एक्शन में देखने का इंतजार शायद अगले हफ्ते खत्म हो जाएगा. टीओआई को मिले CSK के सूत्रों के मुताबिक, धोनी का रिहैबिलिटेशन सही रास्ते पर है और वो 23 अप्रैल को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच या 26 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात टाइंटंस के खिलाफ रीशेड्यूल मैच के लिए अवेलेबल हो सकते हैं.

विज्ञापन

डर रही है CSK

डर रही है CSK3 / 6

धोनी को आईपीएल 2026 शुरू से एक हफ्ते पहले प्रैक्टिस के दौरान काफ इंजरी हुई थी, जिससे वो पहले तीन हफ्ते से बाहर हो गए थे. CSK टीम शनिवार 18 अप्रैल को SRH से भिड़ेंगे लेकिन वो उसमें नहीं खेलेंगे. CSK के सूत्रों ने कहा, 'वो अभी भी अपना रिहैब कर रहा है और हम उसकी फ़िटनेस को लेकर कोई चांस नहीं लेना चाहते.'

इम्पैक्ट प्लेयर का ऑप्शन

इम्पैक्ट प्लेयर का ऑप्शन4 / 6

धोनी रेगुलर नेट्स पर बैटिंग कर रहे हैं, अपनी रेंज हिटिंग पर काम कर रहे हैं. एक बार पूरी तरह फ़िट होने के बाद, ये देखना दिलचस्प होगा कि CSK उनका इस्तेमाल कैसे करता है. संजू सैमसन के विकेटकीपिंग करते रहने की संभावना है, जिसका मतलब है कि धोनी एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में आ सकते हैं.

विज्ञापन

क्या झूठ बोल रही है 'येलो आर्मी'?

क्या झूठ बोल रही है 'येलो आर्मी'?5 / 6

एमएस धोनी को लेकर चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से कुछ भी क्लियर स्टेटमेंट नहीं आ रहा है, कहीं ऐसा तो नहीं कि मैनेजमेंट की तरफ से झूठ बोला जा रहा हो. हो सकता है कि धोनी काफी ज्यादा चोटिल हों, लेकिन टीम इस बात को अभी जाहिर नहीं करना चाहती.

क्या IPL 2026 से बाहर होंगे धोनी?

क्या IPL 2026 से बाहर होंगे धोनी?6 / 6

अगर आने वाले दिनों में एमएस धोनी मैदान में नहीं उतरते हैं, तो इस बात की काफी संभावना है कि 'थला' पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं, लेकिन सवाल ये है कि अगर वो पैक्टिस करने नेट्स पर आ सकते हैं, तो प्लेइंग 11 या इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मौजूद क्यों नहीं हो सकते? कहीं ऐसा तो नहीं कि कैप्टन कूल के रिटायरमेंट की तैयारी शुरू हो चुकी है? ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब मिलने बाकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन