मुंबई इंडियंस के लिए बोझ बनता जा रहा है ये बॉलर! पावरप्ले में फ्लॉप शो के बाद उठने लगे सवाल

Irfan Pathan On Trent Boult Flop Show: भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के नई गेंद से सीमित असर को लेकर चिंता जताई है. ये बात उन्होंने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच के बाद कही. यह मैच रविवार 12 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था.

MI Team IPL 2026
1 / 6
MI Team IPL 2026

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 240/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें बोल्ट ने चार ओवर में 1/50 का फिगर दिया. 241 रनों का पीछा करते हुए, मुंबई 222/5 पर ही रुक गई और 18 रनों से पीछे रह गई.

विज्ञापन

2 / 6

मैच के बाद अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो में बात करते हुए इरफान पठान ने कहा कि बोल्ट को अब वैसा स्विंग नहीं मिल रहा है जैसा उन्हें पहले मिलता था, और पावरप्ले में उनके आंकड़े लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. बोल्ट ने 2026 में 10 टी20 मैच खेले हैं, और इन मैचों के पावरप्ले में उन्होंने 18 ओवर में 2 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका औसत 91.5 और इकॉनमी रेट 10.17 रहा है.

विज्ञापन

3 / 6

पठान ने कहा, 'नई गेंद से भी, ट्रेंट बोल्ट को अब वैसा स्विंग या तेजी नहीं मिल रही है जैसी उन्हें पहले मिलती थी. वो विकेट नहीं ले पा रहे हैं. हां, पिच सपाट है और इस पर गेंदबाजी करना आसान नहीं है, लेकिन ट्रेंट बोल्ट तो ट्रेंट बोल्ट हैं, उनमें वो काबीलियत है. हालांकि, ये सिलसिला कुछ समय से चल रहा है, और पावरप्ले में उनके आंकड़े लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इसलिए पावरप्ले में गेंदबाजी में सुधार करना बहुत जरूरी है.'

4 / 6

41 साल के इरफान पठान ने ये भी कहा कि मुंबई की सबसे बड़ी परेशानी उनकी गेंदबाजी में है, और जसप्रीत बुमराह का विकेट न ले पाना टीम के बॉलिंग अटैक को और भी कमजोर बना रहा है. जाहिर सी बात है कि ये 5 बार के चैंपियन के रुतबे के लिए अच्छा नहीं है.

विज्ञापन

5 / 6

उन्होंने कहा, 'मुंबई की असली परेशानी क्या है? इस वक्त उनकी सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी है, और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा कहना पड़ेगा. जसप्रीत बुमराह ने अब तक 4 मैचों में एक भी विकेट नहीं लिया है. ऐसा पहले भी एक बार 2014 में हो चुका है, जब वो कुछ समय तक बिना विकेट के रहे थे. लेकिन ये बात कि बुमराह को विकेट नहीं मिल रहे हैं, एक बड़ी समस्या है, और ये मुंबई की बॉलिंग यूनिट को कमजोर करती है. उन्हें अब विकेट लेना शुरू करना होगा.'

6 / 6

जसप्रीत बुमराह इस सीजन में 4 मैचों में एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे हैं और उन्होंने 8.20 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने भी इस स्टार बॉलर के ओवर में जमकर धुनाई की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन