Team India के आयरलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू लगभग ‘पक्का’, BCCI की 'सीक्रेट अपडेट' देगी फैंस को खुशखबरी!

Team India: आईपीएल में पिछले 2 साल से वैभव सूर्यवंशी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल 2025 की फॉर्म को सूर्यवंशी ने इस सीजन में भी जारी रखा है. जिसके कारण ही उन्हें जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. 15 वर्षीय इस स्टार की लॉटरी लगनी तय मानी जा रही है.

vaibhav sooryavanshi
1 / 6
vaibhav sooryavanshi

Team India: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पिछले 1 साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है. अब टीम इंडिया में उनके डेब्यू को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. वैभव सूर्यवंशी अपने दम पर अब मैच बदलने की क्षमता रखते हैं. जिसके कारण ही बीसीसीआई अब 15 वर्षीय वैभव को आयरलैंड के खिलाफ खेलने का मौका दे सकती है.

विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी 2 / 6

पीटीआई की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक आयरलैंड के वीजा के लिए बीसीसीआई ने कुल 35 नाम भेजे हैं. जिसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है. सूर्यवंशी ओपनिंग स्लॉट के लिए अपना दावा मजबूत कर चुके हैं.

विज्ञापन

सूर्यवंशी को मिल सकता है बड़ा मौका

सूर्यवंशी को मिल सकता है बड़ा मौका 3 / 6

टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से ही अगले टी-20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक 2028 की तैयारी शुरू करेगी. ऐसे में मैनेजमेंट 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आजमाना चाहती है. आयरलैंड के खिलाफ ही बीसीसीआई इस युवा खिलाड़ी का डेब्यू कराना चाहेगी.

16 से 17 खिलाड़ी को मिल सकती है जगह

16 से 17 खिलाड़ी को मिल सकती है जगह 4 / 6

चयनकर्ता आयरलैंड जैसी छोटी टीम के खिलाफ अपनी मुख्य टीम नहीं भेजना चाहेंगे. ऐसे में 2 से 3 युवा खिलाड़ियों को आयरलैंड के खिलाफ मौका मिल सकता है. इस दौरे के लिए 17 सदस्यीय टीम भेजी जा सकती है.

विज्ञापन

फॉर्म में चल रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

फॉर्म में चल रहे हैं वैभव सूर्यवंशी 5 / 6

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक 5 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 40 की औसत से 200 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 263.16 का रहा है.  

2026 में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

2026 में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका 6 / 6

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया कुछ बड़ी टीमों के साथ टी-20 सीरीज खेलेगी. जहां पर फिलहाल वैभव को मौका मिलना मुश्किल लग रहा है, लेकिन उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भी मौका मिल सकता है. वहीं एशियन गेम्स में तो सूर्यवंशी की जगह पक्की ही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन