IPL में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली फ्रेंचाइजी, टॉप 5 में भी नहीं है मुंबई इंडियंस
IPL: टी-20 क्रिकेट को बड़ा बनाने में आईपीएल का बहुत बड़ा योगदान है. इस फॉर्मेट में खेलने का सही तरीका भी इस लीग से सीखा जा रहा है. आईपीएल में अब लगभग हर गेंद पर ही बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया जाता है. हालांकि उसके बाद भी कुछ टीमों के खिलाड़ी शतक बनाने में भी सफल हो रहे हैं.

IPL: आईपीएल में अब शतक बनाने के बहुत कम मौके आते हैं. बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में खिलाड़ी अब शतक के बारे में नहीं सोचते हैं. हालांकि उसके बाद भी कुछ खिलाड़ी शतक जड़ते हुए नजर आते हैं. आईपीएल में शतक बनाने वाले फ्रेंचाइजियों की बात करें तो मुंबई इंडियंस का नाम टॉप 5 में भी नहीं आता है. वहीं टॉप 5 में 2 कभी ट्रॉफी नहीं जीतने वाली टीम नजर आ रही हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2 / 6आरसीबी की टीम में हमेशा टॉप के बल्लेबाज रहे हैं. जिसके कारण ही इस टीम ने आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक बनाए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल में 19 शतक जड़े हैं.
राजस्थान रॉयल्स
3 / 6आईपीएल की पहली विजेता राजस्थान रॉयल्स की टीम भी लिस्ट में नजर आ रही है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल में अब तक 18 शानदार शतक जड़े हैं. इस टीम में भी सुपरस्टार बल्लेबाज खेले हैं.
पंजाब किंग्स
4 / 6अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही पंजाब किंग्स की टीम तीसरे नंबर पर नजर आ रही है. पंजाब किंग्स की टीम ने 16 शानदार शतक जड़े हैं. इस टीम में युवा भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा है.
चेन्नई सुपर किंग्स
5 / 65 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चौथे नंबर पर नजर आ रही है. सीएसके की टीम से 11 धमाकेदार शतक जड़े हैं. सुपर किंग्स की टीम में तूफानी बल्लेबाज की भरमार रही है.
दिल्ली कैपिटल्स
6 / 6पिछले 18 सालों से ट्रॉफी का इंतजार कर दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी इस लिस्ट में शामिल है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी 11 शानदार शतक जड़े हैं. कैपिटल्स की टीम के पास भी सुपरस्टार बल्लेबाजों की कमी नहीं रही है.