IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले 5 दिग्गज खिलाड़ी, लिस्ट में एक भी विदेशी नाम नहीं

IPL: आईपीएल का फिलहाल 19वां सीजन खेला जा रहा है. जहां पर बहुत ही कम खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले सीजन से लेकर अभी तक खेलते हुए नजर आ रहे हैं. ज्यादा मैच खेलने के कारण ही हारे हुए मुकाबलों की संख्या भी इनकी बहुत नजर आ रही है. दिग्गजों के नाम ही ये शर्मनाक रिकॉर्ड नजर आ रहा है.

Virat Kohli and Rohit Sharma
1 / 6
Virat Kohli and Rohit Sharma

IPL: आईपीएल में सभी खिलाड़ी अपना प्रभाव छोड़ना चाहते हैं. जिससे दुनिया भर के क्रिकेट लीग में उनका दबदबा नजर आए. हालांकि उसके बाद भी कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के नाम बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इस लिस्ट में अगर टॉप 5 पर नजर डाले, तो सभी दिग्गज खिलाड़ी ही नजर आ रहे हैं. 5 बार के आईपीएल विजेता महेंद्र सिंह धोनी भी लिस्ट में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली2 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अब तक आईपीएल में 271 मैच खेले हैं. जिसमें उन्हें 131 मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है. कोहली सबसे ज्यादा आईपीएल मैच हारने वाले खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 3 / 6

मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर नजर आ रहे है. हिटमैन ने आईपीएल में अब तक 276 मैच खेले हैं. जिसमें रोहित की टीम 130 मुकाबला हारी है.

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक 4 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में कुल 257 मैच खेले हैं. कई आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए खेल दिनेश कार्तिक को 125 आईपीएल मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 5 / 6

5 बार के आईपीएल विनर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर नजर आ रहे हैं. धोनी ने अब तक आईपीएल में 278 मैच खेले हैं. जिसमें उनकी टीम को 120 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा 6 / 6

लंबे समय से सीएसके के लिए खेल रहे रवींद्र जडेजा इस लिस्ट में 5वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. जडेजा ने अब तक आईपीएल में 259 मैच खेले हैं. इस दौरान जडेजा की टीम को 113 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन