IPL में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराने वाली 5 टीमें, लिस्ट में केकेआर की टीम का नाम नहीं

Mumbai Indians: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम आज के समय में बहुत बड़ी है. इस फ्रेंचाइजी का दबदबा साफ नजर आता है. मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करना बहुत ही मुश्किल होता है. ऐसे में इस टीम के खिलाफ बड़ी संख्या में जीत दर्ज करना बड़ी उपलब्धि है.

Delhi Capitals vs Mumbai Indians
1 / 6
Delhi Capitals vs Mumbai Indians

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस की टीम कई सुपरस्टार खिलाड़ियों से भरी हुई है. ऐसे में मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करने में बड़ी मेहनत करनी पड़ती है. ये फ्रेंचाइजी अब दोबारा लय में नजर आ रही है. ऐसे में उसके बाद भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें हरा दिया है. इसी के साथ दिल्ली अब मुंबई इंडियंस को आईपीएल में सबसे ज्यादा हराने वाली 5 टीमों में शामिल हो गई है.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस बनाम सीएसके

मुंबई इंडियंस बनाम सीएसके 2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 39 मैच खेले गए हैं. जिसमें से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 18 मुकाबलों में जीत मिली है.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स  3 / 6

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भी अच्छा मुकाबला देखने को मिलता है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से मुंबई इंडियंस की टीम को 17 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स 4 / 6

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक 38 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें 17 मैचों में हराया है. दिल्ली की टीम भी मुंबई को कड़ी टक्कर देती है.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी

मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी 5 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच भी जोरदार मुकाबला देखने को मिलता है. आरसीबी और मुंबई के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से आरसीबी की टीम ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है.

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स6 / 6

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें भी आईपीएल में अच्छी तरह से भिड़ती हैं. इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं. जिसमें से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक 14 मुकाबले जीते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन