IPL इतिहास में सिर्फ इन 4 खिलाड़ियों ने ही नहीं तोड़ा फ्रेंचाइजी का दिल, ऑक्शन में झमाझम बरसा था पैसा

IPL: आईपीएल के ऑक्शन में फ्रेंचाइजी अब पैसे के बारे में नहीं सोचती है. वो अपनी टीम का बैलेंस बनाने के लिए खिलाड़ियों के पीछे जाती है. जहां पर कई बार कुछ खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो जाती है. हालांकि उसके बाद खिलाड़ियों पर अच्छा प्रदर्शन का दबाव भी आ जाता है.

MS Dhoni CSK
1 / 6
MS Dhoni CSK

IPL: आईपीएल के इतिहास में अब तक 19 ऑक्शन हुए हैं. जिसमें कई सुपरस्टार खिलाड़ी सबसे महंगे बिके हैं. कुछ खिलाड़ी ने कई बार बहुत महंगे बिके हैं, लेकिन रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. आईपीएल इतिहास में सिर्फ 4 सीजन में ही ऐसा देखने को मिला है, जब ऑक्शन में सबसे महंगा बिकने वाले खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया है. वहीं 14 सीजन में खिलाड़ी बुरी तरह से फेल हुए हैं.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 2 / 6

दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 9.5 करोड़ में खरीदा था. वो उस ऑक्शन में सबसे महंगे साबित हुए थे. धोनी ने इस दौरान 16 मैचों में 41.40 की औसत से 414 रन बनाए थे. इसके अलावा उन्होंने बतौर कप्तान टीम को फाइनल तक भी पहुंचाया था.

विज्ञापन

कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड 3 / 6

आईपीएल 2010 में मुंबई इंडियंस की टीम ने कीरोन पोलार्ड को 4.8 करोड़ में खरीदा था. उस सीजन पोलार्ड सबसे महंगे खिलाड़ी थे. पोलार्ड ने 2010 में 14 मैच खेले थे. जिसमें 185.71 की शानदार स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए थे. इसके अलावा 15 विकेट भी हासिल किया था.

बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स 4 / 6

राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की टीम ने आईपीएल 2017 में बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ में खरीदा था. स्टोक्स ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी थे. जिसके बाद उन्होंने बल्ले से 316 रन बनाए थे. उसके बाद उन्होंने 12 बल्लेबाजों को पवेलियन भी भेजा था.

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क 5 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2024 में मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीदा था. इस प्राइज में बिकने के बाद स्टार्क ने केकेआर के लिए 17 विकेट लिए थे. इसके अलावा फाइनल में वो प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे.

कैमरून ग्रीन

कैमरून ग्रीन  6 / 6

केकेआर की टीम ने आईपीएल 2026 में कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ की राशि में खरीदा है. अभी तक उन्होंने 6 मैचों में 135 रन बनाए हैं और सिर्फ 1 विकेट अपने नाम किया है. हालांकि अभी भी ग्रीन के पास खुद को इन 4 दिग्गजों की लिस्ट में शामिल कराने का सुनहरा मौका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन