IPL इतिहास के पावरप्ले में 5 सबसे बड़े स्कोर, लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद का है दबदबा

IPL: टी-20 क्रिकेट खेलने का तरीका अब पूरी तरह से बदल गया है. पहले टीमें पावरप्ले में विकेट बचाकर खेलती हुई नजर आती थी. हालांकि अब पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने का लक्ष्य लेकर दोनों सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरते हैं. जिसके कारण ही पावरप्ले में बड़ा स्कोर बनता है.

Travis Head and Abhishek Sharma
1 / 6
Travis Head and Abhishek Sharma

IPL: टी-20 क्रिकेट की जब शुरुआत हुई, उस समय पावरप्ले में 50 रनों का स्कोर बन जाना बहुत बड़ी बात होती थी. वहीं आज के क्रिकेट में पावरप्ले में ही टीमें 100 रन बनाने का लक्ष्य लेकर उतरती है. आईपीएल में तो ऐसा देखने को भी मिलने लगा है. पावरप्ले में बने 5 सबसे बड़े स्कोर की बात करें तो इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का दबदबा देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली 2024

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली 20242 / 6

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 125 रन ठोक दिए थे. उस समय अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी का ये कारनामा देखने को मिला था.

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद 2024

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद 2024 3 / 6

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को जोड़ी ने आईपीएल 2024 में एक और बड़ा कारनामा किया था. इन दोनों ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 107 रन बना डाले थे.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, मुल्लांपुर 2026

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, मुल्लांपुर 2026  4 / 6

ट्रेविड हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने आईपीएल 2026 में भी अब तहलका मचाया है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गंवाए 105 रन बना दिए थे. इस जोड़ी का ही दबदबा साफ नजर आ रहा है.

विज्ञापन

केकेआर बनाम आरसीबी, बेंगलुरु 2017

केकेआर बनाम आरसीबी, बेंगलुरु 20175 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन और सुनील नरेन ने भी आईपीएल 2017 में बड़ा कमाल किया था. दोनों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 105 रन जड़ दिए थे.

सीएसके बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई 2014

सीएसके बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई 20146 / 6

पावरप्ले में 100 रनों का आंकड़ा सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पार किया था. उस समय सुरेश रैना और ब्रैंडन मैकुलम की जोड़ी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पावरप्ले में 2 विकेट गंवाकर 100 रन बनाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन