IPL में शतक और हैट्रिक लेने वाले 3 खिलाड़ी, लिस्ट में भारतीय दिग्गज का नाम भी शामिल

IPL: टी-20 क्रिकेट में शतक बनाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो गया है. पिछले कुछ सालों में ये और भी मुश्किल हुआ है. अब बल्लेबाज हर गेंद पर ही बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आते हैं. वहीं हैट्रिक लेना भी इस फॉर्मेट में मुश्किल है. जिसके कारण ही बहुत ही कम खिलाड़ी ये कारनामा कर पाए हैं.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

IPL: आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी. मौजूदा समय में टूर्नामेंट का 19वां सीजन खेला जा रहा है. अब तक सिर्फ 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने इस लीग में शतक बनाने के साथ ही साथ हैट्रिक भी लिया है. ये दोनों ही सभी खिलाड़ियों के लिए बड़ी अचीवमेंट हैं. ऐसे में मैदान पर उतरने वाले सभी खिलाड़ी ये कारनामा करना चाहते हैं. इन 3 खिलाड़ियों में से 2 विदेशी प्लेयर्स हैं.

विज्ञापन

अब तक बने हैं 110 शतक

अब तक बने हैं 110 शतक 2 / 6

आईपीएल में 4 अप्रैल 2026 तक 110 शतक बने हैं. ये कारनामा कुल 58 खिलाड़ियों ने किया है. जिसमें 30 भारतीय खिलाड़ी हैं, तो वहीं 28 प्लेयर्स विदेशी हैं. सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हैं, उन्होंने 8 शतक आईपीएल में जड़े हैं.

विज्ञापन

लीग में अब तक है 23 हैट्रिक

लीग में अब तक है 23 हैट्रिक 3 / 6

इस लीग में अब तक 19 खिलाड़ियों ने 23 हैट्रिक लिए हैं. अमित मिश्रा ने जहां 3 हैट्रिक लिए हैं, तो वहीं युवराज सिंह और युजवेंद्र चहल के नाम 2-2 आईपीएल हैट्रिक दर्ज है. पहला हैट्रिक लक्ष्मीपति बालाजी ने लिया था.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 4 / 6

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में 2 शतक बनाने के अलावा 1 हैट्रिक भी लिया है. आईपीएल 2009 में उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक लिया था. वहीं दोनों शतक उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए बनाया है.

विज्ञापन

शेन वॉटसन

शेन वॉटसन5 / 6

ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने आईपीएल में 4 शतक बनाने के अलावा 1 हैट्रिक भी लिया है. वॉटसन ने चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए 2-2 शतक बनाए हैं. वहीं हैट्रिक उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएस 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लिया था.

सुनील नरेन

सुनील नरेन 6 / 6

स्पिन ऑलराउंडर सुनील नरेन ने आईपीएल में 1 शतक और एक ही हैट्रिक भी लिया है. आईपीएल 2024 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ा था. वहीं हैट्रिक उन्होंने केकेआर के लिए ही पंजाब किंग्स के खिलाफ हासिल किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन