IPL में एक ही फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, लिस्ट में 2 विदेशी भी शामिल
IPL: फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बहुत कम ही देखने को मिलता है, खिलाड़ी सिर्फ एक ही टीम के लिए बहुत ही कम खेलते हुए नजर आते हैं. हालांकि उसके बाद भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही टीम के लिए 150 से भी ज्यादा मुकाबले खेले हैं. इन खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा प्रभावित किया है.

IPL: आईपीएल में फ्रेंचाइजी बहुत ज्यादा बदलाव करती हुई नजर आती है. हालांकि उसके बाद भी कुछ खिलाड़ी हैं, जिनके साथ फ्रेंचाइजी हमेशा के लिए ही जुड़ी रहना चाहती है. इन खिलाड़ियों को अपनी पहचान ही बहुत ज्यादा बड़ी है. ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी इनके साथ जुड़ना चाहती है. आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेले हैं.
विराट कोहली
2 / 6किंग विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. कोहली ने आरसीबी के लिए 267 मैच खेले हैं. अभी भी कोहली इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
महेंद्र सिंह धोनी
3 / 6दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 18 में से 16 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके के लिए अब तक 248 मैच खेले हैं. माही अभी भी सीएसके के लिए ही खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
रोहित शर्मा
4 / 6हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने भी मुंबई इंडियंस के लिए बहुत लंबा खेला है. मुंबई इंडियंस के लिए अब रोहित शर्मा ने 227 मैच खेले हैं. आईपीएल के शुरुआती 3 सीजन में रोहित डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए नजर आते हैं.
कीरोन पोलार्ड
5 / 6मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 189 मैच खेले हैं. हालांकि पोलार्ड अब आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं.
सुनील नरेन
6 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स के सुपरस्टार सुनील नरेन का नाम भी इस लिस्ट में है. सुनील नरेन ने केकेआर के लिए अब तक 189 मैच खेले हैं. नरेन इस लिस्ट में आईपीएल 2026 के दौरान पोलार्ड से आगे निकल सकते हैं.