IPL इतिहास में सबसे ज्यादा चौके मारने वाले 5 सुपरस्टार खिलाड़ी, लिस्ट में भारतीय दिग्गजों का है दबदबा

IPL 2026: टी-20 क्रिकेट पूरी तरह से अब बाउंड्री का खेल बन गया है. छक्का लगाने की कला में कुछ खिलाड़ी माहिर होते हैं, तो कुछ चौकों के भरोसे होते हैं. आईपीएल में भी चौकों की बारिश देखने को मिलती है. खासकर टॉप ऑर्डर में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी इस लिस्ट में सबसे आगे नजर आते हैं.

rohit sharma and virat kohli
1 / 6
rohit sharma and virat kohli

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. जिसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. आईपीएल के अब तक 18 सीजन पूरे हो चुके हैं. आइए जानते हैं कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले 5 बल्लेबाज कौन से हैं. इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली 2 / 6

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम दर्ज है. उन्होंने आईपीएल में अब तक 267 मैच खेले हैं. इस दौरान कोहली के बल्ले से 771 चौके देखने को मिले हैं. कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने इस लीग में 8661 रन बनाए है. जिसमें 8 शतक और 63 अर्धशतक भी शामिल है. 

विज्ञापन

शिखर धवन

शिखर धवन 3 / 6

भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज है. धवन ने आईपीएल में कुल 222 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 768 चौके की मदद से 6769 रन बनाए है. शिखर ने अपना आखिरी सीजन पंजाब किंग्स की ओर से साल 2024 में खेला था.

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर 4 / 6

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की गिनती आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है. वार्नर ने आईपीएल में अब तक 184 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने ने 663 चौके की सहायता से 6565 रन बनाए है. वॉर्नर अब आईपीएल में नहीं नजर आते हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 5 / 6

आईपीएल के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. हिटमैन ने 272 मैचों में 640 चौके लगाए हैं. जिसकी बदौलत रोहित ने 29.7 की औसत से 7046 रन बनाए हैं. हिटमैन इस बार भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आते हैं.

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे6 / 6

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर अजिंक्य रहाणे का नाम आता है. रहाणे ने अब तक आईपीएल में 198 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनके बल्ले से 514 चौके देखने को मिले हैं. आईपीएल 2026 में रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन