IPL इतिहास में KKR के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज, लिस्ट में 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल

Kolkata Knight Riders: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी सबसे सफल टीम है. इस टीम ने 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. इस टीम के पास हमेशा से ही मैच विनर गेंदबाज रहे हैं. जिसके कारण ही इस टीम का दबदबा लगभग हर सीजन में देखने को मिलता है.

Kolkata Knight Riders
1 / 6
Kolkata Knight Riders

Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के शेड्यूल के ऐलान के साथ ही क्रिकेट का रोमांच चरम पर पहुंच चुका है. 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार है. वे अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में करने जा रही है. इस टीम की सफलता में कुछ गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का रुख पलट दिया था. आइए जानते हैं उन 5 गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने केकेआर के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं.

विज्ञापन

सुनील नरेन

सुनील नरेन2 / 6

सुनील नरेन केकेआर के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं. अपनी मिस्ट्री स्पिन और किफायती गेंदबाजी के लिए मशहूर नारायण ने कई बार टीम को मुश्किल परिस्थितियों से उबारा है. आईपीएल में उन्होंने केकेआर के लिए अब तक 192 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल3 / 6

आंद्रे रसेल को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन गेंदबाजी में भी उनका योगदान बेहद अहम रह चुका है. रसेल ने अपनी तेज गति और सटीक यॉर्कर से कई अहम विकेट हासिल कर चुके हैं. रसेल ने केकेआर के लिए 123 विकेट लिए हैं.

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती 4 / 6

वरुण चक्रवर्ती ने कम समय में ही केकेआर के लिए खुद को एक घातक स्पिनर के रूप में स्थापित किया है. उनकी गेंदबाजी बल्लेबाजों को परेशान कर देती है. वरुण चक्रवर्ती ने अब तक आईपीएल में 99 विकेट अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

पीयूष चावला

पीयूष चावला 5 / 6

पीयूष चावला केकेआर के लिए एक भरोसेमंद स्पिन विकल्प रह चुके हैं. उनकी लेग स्पिन और गुगली ने कई बड़े बल्लेबाजों को परेशान कर देती थी. पीयूष चावला ने 71 विकेट केकेआर के लिए आईपीएल में हासिल किए हैं.

उमेश यादव

उमेश यादव 6 / 6

उमेश यादव ने अपनी तेज रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी से केकेआर को कई शानदार शुरुआत दिलाई. पावरप्ले में विकेट निकालना उनकी सबसे बड़ी ताकत रह चुकी है. उमेश यादव ने केकेआर के लिए आईपीएल में 65 विकेट झटके हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन