IPL में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर आउट होने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल

IPL: टी-20 फॉर्मेट में सभी बल्लेबाज पारी की शुरुआत करना चाहते हैं. जिससे वो पावरप्ले का फायदा उठा सके. इस फॉर्मेट में गेंद भी बहुत ज्यादा स्विंग नहीं होती है. हालांकि उसके बाद भी कुछ गेंदबाज ऐसे हैं, जो नई गेंद से बल्लेबाजों को परेशान करने की काबिलियत रखते हैं.

Phil Salt
1 / 6
Phil Salt

IPL: कोई भी बल्लेबाज जीरो के स्कोर पर पवेलियन नहीं लौटना चाहता है. उसमें भी पहली ही गेंद पर आउट बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा परेशान करता है. हालांकि आईपीएल में 5 बल्लेबाज ऐसे रहे हैं. जोकि पारी के पहली गेंद पर ही कई बार पवेलियन लौटे हैं. इस लिस्ट में 2 विदेशी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. वहीं इस लिस्ट में भी टॉप पर भारतीय स्टार ही नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

पार्थिव पटेल

पार्थिव पटेल 2 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल आईपीएल में कई फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके हैं. पटेल सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते थे. पार्थिव आईपीएल में 4 बार पारी की पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट चुके हैं.

विज्ञापन

ड्वेन स्मिथ

ड्वेन स्मिथ 3 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी सफल फ्रेंचाइजियों के लिए खेलने वाले ड्वेन स्मिथ का आईपीएल में रिकॉर्ड शानदार रहा है. हालांकि उसके बाद भी वो इस लीग में 3 बार पारी की पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट हैं.

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ 4 / 6

युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. शॉ पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही वो भी आईपीएल में 3 बार पारी की पहली गेंद पर ही अपना विकेट गंवा चुके हैं.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल 5 / 6

स्टार भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल भी आईपीएल में 3 बार पारी ही पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट चुके हैं. आईपीएल 2026 में वो लखनऊ के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी की पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट गए थे. 

फिल साल्ट

फिल साल्ट 6 / 6

आरसीबी के स्टार सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. साल्ट भी अब 3 बार आईपीएल में पारी की पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं. राजस्थान के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने ये कारनामा किया. साल्ट तीनों पर मैच की पहली गेंद पर आउट हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन