IPL में अब तक इन 3 टीमों ने नहीं खेला है ओपनिंग मुकाबला, लिस्ट में हैरान करने वाला नाम शामिल
IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है. हालांकि कुछ टीमें अभी तक ऐसी रही है, जिन्होंने अभी तक एक बार भी आईपीएल का सीजन ओपनर मुकाबला नहीं खेला है.

IPL 2026: आईपीएल पिछले 19 सालों से खेला जा रहा है. जिसके 18 सीजन खेले जा चुके हैं और 19वें सीजन का शेड्यूल आ चुका है. हालांकि उसके बाद भी 3 आईपीएल फ्रेंचाइजी ऐसी हैं, जिन्होंने एक बार भी आईपीएल का ओपनिंग मुकाबला नहीं खेला है. इस लिस्ट में आईपीएल विनिंग टीम का नाम भी शामिल है. बड़ी टीमों को ही बीसीसीआई बार-बार ओपनिंग मुकाबला खेलने का मौका देती है.
आरसीबी बनाम एसआरएच
2 / 6आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच 2017 में भी ओपनिंग मैच खेला जा चुका है.
चेन्नई सुपर किंग्स
3 / 6आईपीएल में सबसे ज्यादा ओपनिंग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने खेला है. सीएसके ने 9 बार तो वहीं मुंबई इंडियंस और केकेआर की टीम ने 8-8 बार खेला है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 7 बार ओपनिंग मैच खेले हैं.
राजस्थान रॉयल्स
4 / 6राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल का पहला सीजन जीता था. उसके बाद भी इस फ्रेंचाइजी को अब तक ओपनिंग मुकाबला नहीं खेलने को मिला है. हालांकि इस टीम का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा है.
पंजाब किंग्स
5 / 6पहले सीजन से ही पंजाब किंग्स इस लीग का हिस्सा है. हालांकि 19 सीजन के बाद भी इस टीम को बीसीसीआई ने ओपनिंग मुकाबला खेलने का मौका नहीं दिया है. हाल के समय में पंजाब किंग्स की टीम का प्रदर्शन बहुत बेहतर हुआ है.
लखनऊ सुपर जायंट्स
6 / 62022 से लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल में आई है. हालांकि इसके बाद भी इस टीम को अभी तक ओपनिंग मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला ही रहा है.