IPL 2026: क्या KKR के खिलाफ खेलेंगे धोनी? रिकवरी के लिए CSK लेंजेड के पास 5 दिनों का वक्त
MS Dhoni Fitness: शनिवार 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने होम आईपीएल मैच से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को चोट के मामले में एक बड़ी राहत मिली है. टीम के मिडिल-ऑर्डर के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस फिट हो चुके हैं, लेकिन सवाल उठता है कि एमएस धोनी की वापसी कब होगी?

धोनी की गैरमौजूदगी चेन्नई सुपरकिंग्स को काफी ज्यादा खल रही है, क्योंकि 'येलो आर्मी' इस सीजन में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई है. ऐसे में सीएसके फैंस को उम्मीद है कि माही की वापसी टीम की किस्मत बद सकती है.
2 / 6डेवाल्ड ब्रेविस, जो टूर्नामेंट शुरू होने से पहले साइड स्ट्रेन (पसली में खिंचाव) के कारण बाहर हो गए थे, अब डीसी के खिलाफ खेलने के लिए फिट घोषित कर दिए गए हैं . ये उस मुश्किल में फंसी टीम के लिए एक बहुत बड़ी राहत है, जो अपने शुरुआती तीन मैच हार चुकी है, लेकिन असर रिलीफ तब मिलेगा जब माही का कमबैक होगा.
3 / 6चेन्नई सुपरकिंग के लिए ये दोहरी खुशी की बात है, क्योंकि उनके पूर्व कप्तान और टीम की जान एमएस धोनी भी अपनी पिंडली की चोट (काफ स्ट्रेस) से पूरी तरह उबरने के करीब हैं; इस चोट के कारण वह अब तक मैच नहीं खेल पाए थे.
4 / 6धोनी ने कुछ दिन पहले एक फिटनेस टेस्ट दिया था, और पता चला है कि वो एक-दो दिन में एक और टेस्ट देंगे. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो 44 साल धोनी 14 अप्रैल को चेपॉक में केकेआर के खिलाफ होने वाले CSK के मैच के लिए सिलेक्शन के लिए अवेलेबल होंगे.
5 / 6पहले ही इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी अप्रैल के मिड तक मैदान पर वापसी कर सकते हैं. ब्रेविस की बात करें तो, सीएसके मैनेजमेंट को शुरू में लगा था कि ये दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी शुरुआती 2 मैचों में नहीं खेल पाएगा. टीम के टूर्नामेंट के पहले मैच से पहले CSK के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा था, 'वो रिहैब (चोट से उबरने का अभ्यास) कर रहा है और ज़्यादा समय तक बाहर नहीं रहेगा.' हालांकि, इंजरी से उबरने में थोड़ा ज्यादा वक्त लग गया.
6 / 6इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाई है, और उसका नेट रन रेट –2.517 है, यही वजह है कि येलो आर्मी प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. अब उन्हें जीत का बेसब्री से इंतजार है.