IPL 2026: SRH ने ईशान किशन को ही क्यों बनाया कप्तान? यहां जानिए 5 बड़े कारण
Ishan Kishan: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला किया है. SRH ने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को अपनी टीम का नया कप्तान बनाया है. यहां जानिए ऐसे 5 बड़े कारण जिसकी वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें कमान सौंपी है.

IPL 2026, Ishan Kishan to Captain SRH: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने एक बड़ा फैसला लिया है और स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी है. अब ईशान आगामी सीजन में SRH टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि आखिर SRH ने ईशान किशन को ही क्यों कप्तान बनाया है? आइए जानते हैं 5 बड़े कारण.
1. पैट कमिंस की इंजरी
2 / 7दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी पीठ की चोट से उबर रहे हैं. इस वजह से कमिंस आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में टीम ने ईशान किशन को टीम की कप्तानी सौंपी है. हालांकि, कमिंस टीम से जुड़ते ही कप्तानी संभाल लेंगे और तब तक ईशान के हाथों में SRH की कमान होगी.
2. ईशान का जबरदस्त फॉर्म
3 / 7ईशान किशन इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई और टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर्स में शामिल रहे. उनकी यह विनिंग मोमेंटम और आत्मविश्वास SRH के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है.
3. शानदार कप्तानी रिकॉर्ड
4 / 7ईशान ने हाल ही में अपनी कप्तानी का भी लोहा मनवाया है. उन्होंने अपनी कप्तानी में झारखंड को उनकी पहली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (2025-26) दिलाई. उनकी कप्तानी में झारखंड का विन-परसेंटेज काफी शानदार रहा है. इसी शानदार प्रदर्शन के बदौलत ईशान दो साल के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में वापसी की.
4. बतौर कप्तान जीते हैं इतने मैच
5 / 7ईशान ने झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (2025-26) का खिताब जिताकर साबित कर दिया है कि वह एक मैच जिताऊ कप्तान हैं. ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कप्तानी करते हुए 10 मैचों में 8 जीते और सिर्फ दो में हार मिली. इससे पहले उन्होंने 2016 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था, जहां उन्होंने 6 मैचों में 5 में जीत हासिल की थी.
5. 'विकेटकीपर-कप्तान' होने का फायदा
6 / 7एमएस धोनी और ऋषभ पंत की तरह विकेट के पीछे से खेल को पढ़ने की क्षमता ईशान को अन्य विकल्पों से आगे रखती है. एक विकेटकीपर के तौर पर वह गेंदबाजों को बेहतर गाइड कर सकते हैं और फील्ड सेटिंग में सटीक बदलाव कर सकते हैं. ऐसे में ईशान की कप्तानी SRH के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड
7 / 7पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामेंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स.