कौन हैं एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले मयंक रावत? जिन्हें मुंबई इंडियंस ने दिया IPL में डेब्यू का मौका

Who is Mayank Rawat: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने मयंक रावत को आईपीएल में डेब्यू का मौका दिया है. मयंक एक ऑलराउंडर हैं और दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया है. यहां जानिए कौन हैं मयंक रावत?

Mayank Rawat
1 / 6
Mayank Rawat

Who is Mayank Rawat: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला आज (16 अप्रैल) मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का न्योत दिया है. वहीं, इस मुकाबले के लिए MI ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए एक नए खिलाड़ी मयंक रावत को IPL में डेब्यू करने का मौका दिया है. मयंक ने एक ओवर में 5 छक्के लगाने का कारनामा भी किया है. तो चलिए जानते हैं कौन हैं मयंक रावत?  

विज्ञापन

कौन हैं मयंक रावत?

कौन हैं मयंक रावत?2 / 6

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू करने वाले मयंक रावत एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो दाएं हाथ से निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं और मिडिल ओवर्स में बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. मयंक का जन्म 4 दिसंबर 1999 को नई दिल्ली में हुआ था और वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं.

विज्ञापन

DPL 2024 के फाइनल में एक ओवर में जड़े थे 5 छक्के

DPL 2024 के फाइनल में एक ओवर में जड़े थे 5 छक्के3 / 6

मंयक रावत पहली बार दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के 2024 सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आए थे. मयंक ने DPL 2024 के फाइनल में दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ एक ओवर में 5 छक्के लगाने का कारनामा किया था और 39 गेंदों में 78 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम ईस्ट दिल्ली राइडर्स को चैंपियन बनाया था.

दिल्ली प्रीमियर लीग में मंयक का शानदार प्रदर्शन

दिल्ली प्रीमियर लीग में मंयक का शानदार प्रदर्शन4 / 6

मयंक ने दिल्ली प्रीमियर लीग में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने 2024 के DPL सीजन में बल्ले से 289 रन बनाने के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट भी झटके. वहीं, 2025 सीजन में मयंक ने 194 रन बनाए और 8 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

MI ने 30 लाख रुपये में खरीदा

MI ने 30 लाख रुपये में खरीदा5 / 6

दिल्ली प्रीमियर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने मयंक रावत को 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. उन्होंने आईपीएल के ट्रायल में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का कमाल भी किया, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में नहीं जोड़ा.

मयंक रावत का घरेलू क्रिकेट करियर

मयंक रावत का घरेलू क्रिकेट करियर6 / 6

दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए मयंक रावत ने अब तक 11 टी20 मैचों में 114 रन बनाए हैं और पांच विकेट भी हासिल किए हैं. इसके अलावा, वह एक फर्स्ट क्लास मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 194 रन बनाए हैं. अब मयंक आईपीएल में भी धमाल मचाना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन