CSK का नया स्टार, कौन हैं MI को हराकर धोनी स्टाइल में 'गन सेलिब्रेशन' करने वाले कार्तिक शर्मा?

Who is Kartik Sharma: आईपीएल 2026 में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दूसरी बार हराया. चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में कार्तिक शर्मा ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, अर्धशतक जड़ने के बाद कार्तिक ने अपने सेलिब्रेशन से सुर्खियां बटोरीं.

Kartik Sharma
1 / 8
Kartik Sharma

CSK vs MI, Who is Kartik Sharma: आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को एक बार फिर मात दी. शनिवार, 2 मई को चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने 8 विकेट से जीत हासिल कर इस सीजन में लगातार दूसरी बार मुंबई को हराया. सीएसके की इस जीत में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई. कार्तिक ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जड़ने के बाद अपने सेलिब्रेशन से खूब सुर्खियों बटोरीं.  

विज्ञापन

कार्तिक शर्मा ने किया धोनी की तरह 'गन' सेलिब्रेशन

कार्तिक शर्मा ने किया धोनी की तरह 'गन' सेलिब्रेशन2 / 8

20 साल के कार्तिक शर्मा ने रन चेज करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे.. कार्तिक ने 39 गेंदों पर अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया और फिर धोनी स्टाइल में 'गन सेलिब्रेशन' कर सबका ध्यान खींचा. दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने अपने शुरुआती करियर में ये आइकॉनिक किया था.

विज्ञापन

धोनी 2005 में किया ये आइकॉनिक सेलिब्रेशन

धोनी 2005 में किया ये आइकॉनिक सेलिब्रेशन3 / 8

धोनी ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन बनाकर अपना सर्वोच्च वनडे स्कोर बनाने के बाद 'गन सेलिब्रेशन' किया था. इस सेलिब्रेशन ने उस वक्त पूरी दुनिया को उनका कायल बना दिया था. अब कार्तिक ने उसी अंदाज में सेलिब्रेशन कर फैंस को थाला की याद दिला थी.

कौन हैं कार्तिक शर्मा?

कौन हैं कार्तिक शर्मा?4 / 8

कार्तिक शर्मा राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं और उनका जन्म 26 अप्रैल 2006 को हुआ था. कार्तिक एक युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और सिक्स हिटिंग मशीन कहे जाते हैं. कार्तिक 2025-26 रणजी सीजन के पहले चरण में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी थे और 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी में भी सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी रहे.

विज्ञापन

कार्तिक का क्रिकेट करियर

कार्तिक का क्रिकेट करियर5 / 8

कार्तिक घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं और 18 टी20 मैचों में 151.70 के स्ट्राइक रेट से 446 रन ठोक चुके हैं, जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने 23 चौके और 35 छक्के जड़े हैं. इसके अलावा, उनके नाम फर्स्ट क्लास में 8 मैचों में 479 रन और 9 लिस्ट ए मैचों में 445 रन दर्ज हैं. IPL में उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों में 112 रन बनाए हैं.

कार्तिक की सफलता के पीछे पिता का बड़ा संघर्ष

कार्तिक की सफलता के पीछे पिता का बड़ा संघर्ष6 / 8

कार्तिक की सफलता के पीछे उनके पिता मनोज शर्मा का सालों का संघर्ष छिपा है. एक समय ऐसा भी आया था जब बेटे के क्रिकेट सपनों को पूरा करने के लिए मनोज शर्मा को अपनी दुकान तक बेचनी पड़ी थी. हालात इतने मुश्किल हो गए थे कि वे करीब 27 लाख रुपये के कर्ज में डूब गए थे और घर चलाने के लिए ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा करते थे.

विज्ञापन

CSK ने 14.2 करोड़ की मोटी रकम पर खरीदा

CSK ने 14.2 करोड़ की मोटी रकम पर खरीदा7 / 8

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कार्तिक शर्मा को 14.2 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था. इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए. कार्तिक ने मुंबई के खिलाफ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर फ्रेंचाइजी के भरोसे को साबित किया.

CSK के लिए अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज

CSK के लिए अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज8 / 8

कार्तिक शर्मा CSK के लिए अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं. इससे पहले आयुष म्हात्रे ने 2025 सीजन में 17 साल 291 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था, जबकि कार्तिक ने 2026 में 20 साल 6 दिन की उम्र में अपना पहला आईपीएल फिफ्टी पूरा किया. कार्तिक आने वाले समय में सीएसके के बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन