कौन है दिल्ली कैपिटल्स के स्टार Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग

Who is Sameer Rizvi Rumored Girlfriend: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी है. वहीं, मैदान के बाहर समीर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ डेटिंग को लेकर सुर्खियों में हैं. यहां जानिए कौन है समीर रिजवी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?

Sameer Rizvi Rumored Girlfriend
1 / 8
Sameer Rizvi Rumored Girlfriend

Sameer Rizvi Rumoured Girlfriend: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने तहलका मचा दिया है. 22 साल के इस बल्लेबाज ने सीजन के शुरुआती दो मैचों में लगातार अर्धशतक जड़कर दिल्ली को जीत दिलाई और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. समीर अपने खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. समीर रिजवी की गर्लफ्रेंड कौन है और वह किस हसीना को डेट कर रहे हैं? यह सवाल आज फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.  

विज्ञापन

कौन है समीर रिजवी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?

कौन है समीर रिजवी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?2 / 8

DC के सनसनी बल्लेबाज समीर रिजवी के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. हालांकि, सोशल मीडिया पर उनका नाम इंडो-कैनेडियन मॉडल और एक्ट्रेस येशा सागर के साथ जोड़ा जा रहा है. एक रेडिट पोस्ट से शुरू हुई यह चर्चा अब वायरल हो चुकी है.

विज्ञापन

कौन हैं येशा सागर?

कौन हैं येशा सागर?3 / 8

रिजवी जहां मैदान पर धूम मचा रहे हैं, वहीं येशा सागर भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं. वह एक मॉडल, फिटनेस इन्फ्लुएंसर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं. 14 दिसंबर 1996 को पंजाब के लुधियाना में जन्मी येशा 30 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं और गिप्पी ग्रेवाल और परमीश वर्मा जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं.

कई इंटरनेशनल क्रिकेट लीग्स में रह चुकी हैं प्रेजेंटर

कई इंटरनेशनल क्रिकेट लीग्स में रह चुकी हैं प्रेजेंटर4 / 8

इसके साथ ही येशा सागर क्रिकेट प्रेजेंटेशन में भी सक्रिय हैं. वह मेजर लीग क्रिकेट और SAटी20 समेत कई इंटरनेशनल क्रिकेट लीग्स में प्रेजेंटर के तौर पर भी दिख चुकी हैं. उन्होंने खालसा कॉलेज से पढ़ाई की और बाद में कनाडा के टोरंटो में सेनेका कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की.

विज्ञापन

रेडिट पोस्ट से शुरू हुआ पूरा मामला

रेडिट पोस्ट से शुरू हुआ पूरा मामला5 / 8

समीर रिजवी और येशा सागर के डेटिंग की चर्चा की शुरुआत रेडिट से हुई, जहां एक यूजर ने मजाक में दोनों के डेटिंग की बात लिख दी. इसके बाद फैंस ने इस पर जमकर रिएक्ट किया. कुछ लोगों ने तो ये तक दावा कर दिया कि येशा हर IPL मैच में रिजवी के साथ नजर आती हैं. बस यहीं से ये खबर वायरल हो गई.

कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं6 / 8

हालांकि, येशा का क्रिकेट से कनेक्शन पहले से रहा है. IPL 2025 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के मैचों में देखा गया था. फिलहाल वह यूपी T20 लीग होस्ट कर रही हैं, जहां रिजवी कानपुर सुपरस्टार्स की कप्तानी कर रहे हैं. दोनों का एक साथ कई इवेंट्स में दिखना ही इन अफवाहों को और हवा दे रहा है. हालांकि, अभी तक ना समीर और ना ही येशा ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है.

विज्ञापन

कौन हैं समीर रिजवी?

कौन हैं समीर रिजवी?7 / 8

उत्तर प्रदेश के समीर रिजवी ने IPL 2024 के ऑक्शन में सबको चौंका दिया था. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा और चर्चा में आ गए. ऑक्शन से पहले तक उन्हें ज्यादा लोग नहीं जानते थे, लेकिन एक झटके में करोड़पति बनकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं. हालांकि, एक ही सीजन के बाद चेन्नई ने उन्हें रिलीज कर दिया. इसके बाद 2025 के मेगा नीलामी में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 95 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया.

सिर्फ दो मैचों में ठोके 160 रन

सिर्फ दो मैचों में ठोके 160 रन8 / 8

समीर रिजवी आईपीएल 2026 सीजन में जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं. उन्होंने शुरुआती दो मैचों में लगातार मैच जिताऊ पारियां खेलकर सभी को प्रभावित किया. पहले मैच में उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 47 गेंद में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई. फिर मुंबई के खिलाफ जब टीम मुश्किल में थी, तब उन्होंने 51 गेंदों में 90 रन की तूफानी पारी खेलकर अकेले दम पर मैच जिता दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन