IPL 2026: कब और कहां फ्री में देखें RR और CSK का मुकाबला? बिना धोनी के उतरेगी चेन्नई
RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना पहला मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाली है. जहां पर उनके सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम होगी. इस मुकाबले में संजू सैमसन पहली बार राजस्थान के खिलाफ खेलेंगे, तो वहीं रवींद्र जडेजा सीएसके के खिलाफ नजर आने वाले हैं.

RR vs CSK: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खेला जाना है. ये मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. आईपीएल 2025 के बाद हुए ट्रेड के कारण ही इस मैच पर फैंस की नजरें टिकी हुई है. सभी संजू सैमसन को येलो जर्सी में देखने के लिए आतुर हैं. वहीं रवींद्र जडेजा पिंक जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में इस मुकाबले को कब और कहां देखें ये सभी फैंस जानना चाहते हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला?
2 / 6राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम के 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस इस मैच का 7 बजे शाम को होगा. फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस इस मुकाबला का आनंद जिओहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. जहां पर अलग-अलग भाषाओं में मुकाबले को देखा जा सकता है.
फ्री में कैसे देखें ये मुकाबला?
3 / 6जिओ का सिम अगर किसी फैंस के पास है, जो 5g रिचार्ज करने पर आपको जिओहॉटस्टार फ्री में मिलेगा. ऐसे में आप मैच भी बिना पैसा खर्च किए इस महामुकाबले को देख सकते हैं.
महेंद्र सिंह धोनी नहीं आएंगे नजर
4 / 6इस मुकाबले में इंजरी के कारण महेंद्र सिंह धोनी खेलते हुए नहीं नजर आने वाले हैं. ऐसे में लंबे समय के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बिना उनके खेलने वाली है. ऐसे में संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पर जिम्मेदारी बढ़ने वाली है.
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
5 / 6संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद, इंपैक्ट प्लेयर- अंशुल कंबोज.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर. इंपैक्ट प्लेयर- तुषार देशपांडे.