IPL 2026: ऋषभ पंत की टीम को लगा बड़ा झटका, LSG का ये 2 करोड़ वाला खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

IPL 2026: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स ने आईपीएल के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. केकेआर के खिलाफ जीत के बाद LSG को एक बड़ा झटका लगा. टीम का एक 2 करोड़ वाला स्टार ऑलराउंडर चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.

jacket (48)
1 / 6

IPL 2026: लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में थ्रिलर मुकाबले में जीत हासिल की है. इस जीत के बाद टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई. टीम का स्टार खिलाड़ी चोट के चलते इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. इस स्टार खिलाड़ी को टीम ने आईपीएल से पहले हुए मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ में खरीदा था. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार फ्रेंचाइजी की तरफ से जल्द ही इस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी किया जाएगा.

विज्ञापन

श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने दिया झटका

श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने दिया झटका2 / 6

श्रीलंका के स्टार स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा चोट के चलते अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वो अभी तक चोटिल थे और इसी के चलते टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे. इस बात की जानकारी लखनऊ के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने साझा की है. 

विज्ञापन

जल्द होगा रिप्लेसमेंट का ऐलान

जल्द होगा रिप्लेसमेंट का ऐलान3 / 6

टॉम मूडी की तरफ से इसको लेकर कहा गया, “हम उनको लेकर तैयारी कर रहे थे लेकिन अब वो टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. मैनेजमेंट की तरफ से जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट के नाम का ऐलान भी कर दिया जाएगा.”

टी20 विश्व कप में हुए थे चोटिल

टी20 विश्व कप में हुए थे चोटिल4 / 6

आईपीएल से पहले टी20 विश्व कप खेला गया था जिसमें वानिंदु हसरंगा चोटिल हो गए थे. उनको हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी और इसके बाद वो क्रिकेट से दूर ही थे. अभी तक वो खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं, जिसके चलते उन्हें श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से आईपीएल खेलने के लिए एनओसी नहीं मिल पाई.

विज्ञापन

कौन लेगा हसरंगा की जगह?

कौन लेगा हसरंगा की जगह?5 / 6

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ सुपरजाइंट्स ने वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को खोज लिया है. उनकी जगह टीम में साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे ले सकते हैं. टीम की तरफ से जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी. 

जॉर्ज लिंडे का टी20 प्रदर्शन

जॉर्ज लिंडे का टी20 प्रदर्शन6 / 6

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी जॉर्ज लिंडे को 250 टी20 मैच खेलने का अनुभव है. उन्होंने अब तक टी20 क्रिकेट में 2746 रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी करते हुए उनके नाम 218 विकेट हैं, जिसमें 4 बार वो 4 विकेट हॉल भी हासिल कर चुके हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन