RCB vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ कैसा रहा है Virat Kohli का रिकॉर्ड? आंकड़े उड़ा देंगे होश
Virat Kohli Record vs GT: आईपीएल 2026 में आज (24 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर गुजरात टाइटंस से होगी. बेंगलुरु के होम ग्राउंस एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में सबकी नजरें विराट कोहली पर होगी, जो गुजरात के खिलाफ धमाकेदार पारी खेल सकते हैं.

IPL 2026, Virat Kohli Record vs GT: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में आज (24 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में सभी की नजरें RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी रहेंगी. कोहली इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे और गुजरात के खिलाफ धमाल मचाने को तैयार हैं. इससे पहले आइए जानते हैं GT के खिलाफ कैसा रहा है कोहली का रिकॉर्ड?
शानदार फॉर्म चल रहे विराट कोहली
2 / 6आईपीएल 2026 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं और उनका बल्ला जमकर बोल रहा है. कोहली ने इस सीजन अब तक खेले 6 मैचों में 49.40 की औसत से 247 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने 28 चौके और 8 छक्के भी जड़े. वह फिलहाल इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं.
GT के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड
3 / 6किंग कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है. कोहली ने GT के खिलाफ 6 मैचों में 87.75 की शानदार औसत से 351 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143.26 रहा है. उन्होंने इस टीम के खिलाफ 3 अर्धशतक और एक शतक भी जड़ा है. इस दौरान उनके बल्ले से 36 चौके और 11 छक्के निकले हैं.
चिन्नास्वामी में GT के खिलाफ कोहली का प्रदर्शन
4 / 6बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में GT के खिलाफ कोहली का प्रदर्शन और भी प्रभावशाली रहा है. इस मैदान पर खेले गए तीन मैचों में उन्होंने 75 की औसत से 150 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है.
300 छक्कों के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर
5 / 6विराट कोहली के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 273 मैचों की 265 पारियों में 39.76 की औसत से 8,908 रन बनाए हैं. उन्होंने 65 अर्धशतक और 8 शतक लगाए हैं. इसके अलावा, उनके नाम 299 छक्के दर्ज हैं और वह आईपीएल में 300 छक्कों के आंकड़ा छूने से सिर्फ एक कदम दूर हैं.
तीसरे नंबर पर है RCB
6 / 6रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन अब तक 6 मैच खेले चुकी है, जिसमें से 4 जीते हैं और 2 हारे हैं. आरसीबी फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है, जबकि गुजरात टाइटंस 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ छठे स्थान पर मौजूद है.