IPL 2026: RCB के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली! सामने आया बड़ा अपडेट

IPL 2026: आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे. इसके बाद फील्डिंग करने के लिए नहीं उतर पाए. ऐसे में उनकी फिटनेस पर सवाल था. अब अगले मैच से पहले उनकी फिटनेस पर सवाल खड़ा हो रहा है.

jacket (8)
1 / 6

IPL 2026: आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे. सामने आई जानकारी के अनुसार उनके एंकल में चोट थी तो वहीं फीवर भी था. इसी के चलते वो बल्लेबाजी करने के बाद फील्डिंग करने के लिए नहीं उतरे. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या वो लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ अगले मैच में खेलने उतरेंगे या नहीं. इसको लेकर तस्वीर थोड़ी साफ होती नजर आ रही है.

विज्ञापन

कोहली ने नेट्स में की बल्लेबाजी

कोहली ने नेट्स में की बल्लेबाजी2 / 6

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले नेट्स में बल्लेबाजी की है, जो कि आरसीबी के लिए एक बड़ी गुड न्यूज है. मुंबई के खिलाफ मैच में वो फिट नहीं होने के चलते फील्डिंग करने नहीं उतर पाए थे.

विज्ञापन

प्रैक्टिस में फिट नजर आए कोहली

प्रैक्टिस में फिट नजर आए कोहली3 / 6

विराट कोहली प्रैक्टिस में बल्लेबाजी करते हुए पूरी तरह से फिट नजर आ रहे थे. उन्होंने कुछ कमाल के शॉट्स खेले और शानदार टच में नजर आए. ऐसे में अगले मैच में उनका खेलना पक्का नजर आ रहा है. 

मुंबई के खिलाफ खेली धीमी पारी

मुंबई के खिलाफ खेली धीमी पारी4 / 6

विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अर्धशतक जरूर जड़ा था लेकिन उनकी पारी काफी धीमी नजर आई थी. उन्होंने 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी. इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी सवाल भी खड़े हुए थे.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में गरज रहा बल्ला

आईपीएल 2026 में गरज रहा बल्ला5 / 6

पिछले मैच को छोड़ दें तो अभी तक आईपीएल 2026 में विराट का बल्ला जमकर गरजा है. उन्होंने अब तक खेले 4 मैचों में 179 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.73 का रहा है तो वहीं औसत 59.67 का है. इस दौरान वो 2 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. 

पॉइंट्स टेबल में कहां है RCB

पॉइंट्स टेबल में कहां है RCB6 / 6

आरसीबी की टीम इस साल टाइटल डिफेंड करने के लिए उतरी है. टीम ने अब तक खेले 4 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है और 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. टीम का अगला मैच 15 अप्रैल लखनऊ के खिलाफ होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन