बुमराह से लेकर कमिंस तक, IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने किन-किन गेंदबाजों की पहली गेंद पर जड़ा है छक्का? देखें पूरी लिस्ट
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा रखा है. वैभव इस सीजन दुनिया के कई दिग्गज गेंदबाजों धज्जियां उड़ाई हैं और उनके खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर सबको चौंका दिया है. यहां देखिए वैभव ने अब तक किन-किन गेंदबाजों की पहली गेंद पर ब्राउंड्री लगाया है?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस जैसे दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों के मन में भी खौफ पैदा कर दिया है. वैभव इस सीजन अब तक 7 गेंदबाजों की पहली गेंद को ब्राउंड्री के पार भेजने का कारनामा किया है, जिसमें से 4 को उन्होंने छक्के जड़े हैं. आइए देखते हैं उन 7 गेंदबाजों की लिस्ट जिनकी पहली गेंद पर वैभव ने चौका या छक्का लगाया है.
1. जसप्रीत बुमराह
2 / 8राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में जब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए, तो किसी ने नहीं सोचा था कि वैभव उनका ऐसा स्वागत करेंगे. वैभव ने बुमराह की पहली ही गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया. वैभव ने बुमराह के इस ओवर में दो छक्के लगाकर सबको चौंका दिया.
2. ट्रेंट बोल्ट
3 / 8RR vs MI मैच में ही वैभव ने न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को भी अपना शिकार बनाया. वैभव ने बोल्ट की पहली ही गेंद पर फाइन लेग की दिशा में शानदार छक्का जड़कर दिखा दिया कि वह किसी भी बड़े गेंदबाज के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाने से डरते नहीं हैं.
4. शार्दुल ठाकुर
4 / 8इसी मैच में वैभव ने लॉर्ड शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर भी छक्का लगाया. शार्दुल के खिलाफ भी उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पहली गेंद को सामने की ओर छक्के के लिए भेज दिया. इस मैच में वैभव ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन बनाए थे, जिसमें 5 छक्के और 1 चौका शामिल रहा.
4. पैट कमिंस
5 / 8सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पैट कमिंस भी वैभव के प्रकोप से बच नहीं सके. 25 अप्रैल को खेले गए RR vs SRH मैच में वैभव ने कमिंस की पहली ही गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया. इस मैच में वैभव ने महज 37 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेली थी. मैच के बाद कमिंस ने भी वैभव की जमकर तारीफ की.
5. भुवनेश्वर कुमार
6 / 8स्विंग के सुल्तान माने जाने वाले भुवनेश्वर कुमार के सामने बड़े-बड़े ओपनर्स संभलकर खेलते हैं, लेकिन वैभव इस बात का ख्याल नहीं करते. पारी के पहले ओवर में भुवनेश्वर के खिलाफ पहली गेंद पर वैभव ने बड़ी खूबसूरती से मिड-विकेट की ओर चौका जड़ दिया.
6. अर्शदीप सिंह
7 / 8पंजाब किंग्स के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट अर्शदीप सिंह के खिलाफ भी वैभव ने शानदार शुरुआत करते हुए चौका लगाया. वैभव ने अर्शदीप की पहली ही गेंद पर क्रीज से बाहर निकलकर कवर्स की दिशा में एक शानदार चौका जड़ा.
7. जोश हेजलवुड
8 / 8वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी नहीं छोड़ा और उनकी पहली गेंद चौका लगाया. RCB के खिलाफ मुकाबले में हेजलवुड की तेज गती से आती गेंद पर वैभव ने बैकफुट पर जाकर पॉइंट की ओर चौका जड़ दिया. हेजलवुड भी वैभव की टाइमिंग को देखकर हैरान रह गए.