IPL 2026: MI के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद आया वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन, फैंस के लिए खास मैसेज

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार अंदाज में जसप्रीत बुमराह का स्वागत किया. उन्होंने इस मैच में तूफानी पारी खेल राजस्थान की जीत पक्की की. इस पारी के बाद अब वैभव ने फैंस के लिए 4 शब्द लिखे हैं. आइए आपको भी बताते हैं. पढ़िए पूरी खबर

jacket (28)
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का जीत का सफर जारी है. टीम ने मुंबई इंडियंस को हरा इस सीजन की अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है. इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर पहुंच गई है. इस मैच में 15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने मुंबई के नामी गेंदबाजों के खिलाफ जिस अंदाज में बल्लेबाजी की हर कोई उनका मुरीद हो गया. इस आतिशी पारी के बाद उन्होंने फैंस के लिए 4 शब्दों का स्पेशल मैसेज लिखा है.

विज्ञापन

वैभव ने बुमराह को जड़ा छक्का

वैभव ने बुमराह को जड़ा छक्का2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ते हुए अपने इरादे साफ कर दिए. उन्होंने बुमराह के पहले ही ओवर में 2 छक्के जड़े. हर किसी को मैच से पहले इन दोनों के सामने आने का इंतजार था. उनके शॉट्स देख स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा.

विज्ञापन

महज 14 गेंदों में ठोके इतने रन

महज 14 गेंदों में ठोके इतने रन3 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई के खिलाफ मैच में आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 1 चौका और 5 छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 278 का रहा.

ऑरेंज कैप की रेस में वैभव

ऑरेंज कैप की रेस में वैभव4 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक खेले 3 मैचों में 122 रन बनाए हैं. वो ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस दौरान उनका औसत 40.67 का रहा था. इस रेस में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. 

विज्ञापन

फैंस के लिए लिखा खास मैसेज

फैंस के लिए लिखा खास मैसेज5 / 6

मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने फैंस के लिए एक खास मैसेज लिखा. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए “लिखा सपोर्ट के लिए शुक्रिया”.

राजस्थान को दिलाई ताबड़तोड़ शुरुआत

राजस्थान को दिलाई ताबड़तोड़ शुरुआत6 / 6

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वैभव और यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान को तूफानी शुरुआत दिलाई. बारिश से बाधित इस मैच में इन दोनों की बल्लेबाजी ने ही टीम को मैच में आगे कर दिया. इन दोनों पहले विकेट के लिए 5 ओवरों में 80 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन