ऋषभ पंत से लेकर विराट कोहली तक... ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

IPL 2026 Highest Paid Players: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां एक बार फिर दुनिया भर के स्टार क्रिकेटर्स अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. सीजन के शुरू होने से पहले आइए जानते हैं आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.

IPL 2026 Highest Paid Players
1 / 6
IPL 2026 Highest Paid Players

IPL 2026 Highest Paid Players: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, जहां खिलाड़ियों को खूब पैसा मिलता है. 28 मार्च से आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने जा रहा है. सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. इससे पहले आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों पर.

विज्ञापन

1. ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स)

1. ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स)2 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत न सिर्फ आईपीएल 2026, बल्कि IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. लखनऊ फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर खरीदा. 2026 सीजन के लिए उन्हें इसी रकम पर रिटेन किया गया है. यानी उन्हें इस बार भी 27 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी.

विज्ञापन

2. श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स)

2. श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स)3 / 6

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. श्रेयस को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 26.75 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा था. इस साल भी पंजाब फ्रेंचाइजी ने उन्हें इसी कीमत पर रिटेन किया है. यानी उन्हें इस बार भी 26.75 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी.

3. कैमरून ग्रीन (कोलकाता नाइट राइडर्स)

3. कैमरून ग्रीन (कोलकाता नाइट राइडर्स)4 / 6

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन IPL 2026 के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिनी ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया है.

विज्ञापन

4. हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद)

4. हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद)5 / 6

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. वह आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं.

5. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

5. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)6 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 21 करोड़ रुपये की सैलरी के साथ पांचवें नंबर पर हैं. हालांकि, उनके अलावा, LSG के निकोलस पूरन भी इसी समान सैलरी (21 करोड़ रुपये) के साथ उनके साथ खड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन