IPL 2026 में इन 5 युवा भारतीय तेज गेंदबाजों ने जीता सभी फैंस का दिल, तारीफ करते नहीं देख रहे दिग्गज
IPL 2026: आईपीएल 2026 में भी बल्लेबाजों का ही दबदबा देखने को मिल रहा है. हालांकि उसके बाद भी कुछ युवा तेज गेंदबाजों ने अपनी छाप सीजन 19 में छोड़ी है. इन युवा भारतीय तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी की है. जिसके कारण ही अब उनकी तारीफ हो रही है.

IPL 2026: आईपीएल से टीम इंडिया को कई सुपरस्टार बल्लेबाज मिले हैं, लेकिन जब बात गेंदबाजों की करें तो इस लिस्ट में बहुत ही कम नाम नजर आते हैं. हालांकि आईपीएल 2026 में इसका ठीक उलट दिखाई दे रहा है. सीजन 19 में टीम इंडिया के 5 युवा तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही आकाश चोपड़ा ने भी इन 5 तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है.
अंशुल कंबोज
2 / 6चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने अब तक बहुत ही शानदार गेंदबाजी की है. कंबोज ने 6 मैचों में 16.23 की औसत से 13 विकेट हासिल किया है. वहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 10 का रहा है.
प्रिंस यादव
3 / 6लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भी गेंदबाजी में कमाल किया है. प्रिंस यादव ने 6 मुकाबलों में 17.18 की औसत से 11 विकेट हासिल किया है. वहीं प्रिंस यादव का स्ट्राइक रेट 12 का है.
रसिख सलाम डार
4 / 6रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने भी बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. सलाम डार ने 3 मुकाबले में 17.40 की औसत से 5 विकेट हासिल किया है. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 8.03 का रहा है.
अशोक शर्मा
5 / 6गुजरात टाइटंस के उभरते हुए स्पीडस्टर अशोक शर्मा भी इस लिस्ट में नजर आ रहे हैं. अशोक ने अपनी स्पीड से बल्लेबाजों के अंदर खौफ पैदा कर दिया है. अशोक शर्मा अहम समय में गेंदबाजी करके कप्तान का दिल जीत रहे हैं.
कार्तिक त्यागी
6 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी भी इस लिस्ट में नजर आ रहे हैं. कार्तिक ने अब तक खेले 7 मैचों में 27.38 की औसत से 8 विकेट हासिल किए हैं. त्यागी भी डेथ ओवरों में बहुत ही प्रभावी नजर आ रहे हैं.