IPL 2026: LSG के खिलाफ ये 5 ‘धुरंधर’ बने RCB की जीत के हीरो, धांसू प्रदर्शन से टीम को टॉप पर पहुंचाया

IPL 2026: लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच में आरसीबी ने एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की है. इस मैच में फ्रेंचाइजी के लिए एक नहीं बल्कि 5 बड़े हीरो निकलकर सामने आए हैं. इस पांचों ने इस मैच में धूम मचाते हुए टीम को जीत दिलाई.

jacket (22)
1 / 6

IPL 2026: आरसीबी ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल के टॉप पर अपनी जगह बनाई है. टीम ने लखनऊ के खिलाफ मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों तक आरसीबी का हर खिलाड़ी इस मैच में घातक नजर आया. टीम ने ये मुकाबला किसी एक खिलाड़ी बल्कि 5 खिलाड़ियों के दम पर जीत है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आरसीबी के लिए इस मैच में के 5 बड़े हीरो.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार2 / 6

आरसीबी के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस सीजन कमाल के रंग में नजर आ रहे हैं. वो आईपीएल इतिहास 200 विकेट पूरे करने वाले इकलौते तेज गेंदबाज हैं. इस मैच में भी उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 27 रन खर्च किए 3 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

रसिख दार

रसिख दार3 / 6

आरसीबी के युवा गेंदबाज रसिख दार ने लखनऊ के खिलाफ मैच में अपना दम दिखाया. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 6 की इकॉनमी से 24 रन खर्च किए और 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.

जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड4 / 6

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इंजरी के बाद वापसी करते हुए और भी ज्यादा घातक नजर आ रहे हैं. उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में धमाल मचाते हुए भुवनेश्वर कुमार का बखूबी साथ दिया 4 ओवरों में हेजलवुड ने महज 20 रन खर्च किए और एक विकेट चटकाया.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली5 / 6

आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला इस मैच में एक बार फिर से गरजा. उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 49 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसी के साथ वो ऑरेंज कैप की लिस्ट में एक बार फिर से टॉप पर काबिज हो गए हैं. 

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार6 / 6

आरसीबी को पहली बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले कप्तान रजत पाटीदार की कप्तानी भी अभी तक टूर्नामेंट में लाजवाब रही है. लखनऊ के खिलाफ मैच में उन्होंने बल्ले से 13 गेंदों का सामना करते हुए 27 रनों की पारी खेली. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन