IPL 2026: KKR के खिलाफ SRH के इन 5 खिलाड़ियों का बाहर बैठना तय! ईशान किशन ले सकते हैं बड़ा फैसला

IPL 2026: सनराइजर्स की टीम का अगला मुकाबला कोलकाता से होगा. इस मैच में टीम हर हाल में जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी. इस मैच में टीम के 5 खिलाड़ी बेंच गर्म करते हुए ही नजर आने वाले हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि ये खिलाड़ी कौन-कौन हो सकते हैं.

jacket (1) (6)
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स के खिलाफ होगा. दोनों ही टीमों को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस मैच में टीम जीत हासिल कर अपना खाता खोलना चाहेंगी. कोलकाता के खिलाफ इस अहम मुकाबले में सनराइजर्स की टीम को अपनी प्लेइंग 11 का चुनाव ध्यान से करना होगा. ऐसे आइए आपको उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं जो कि सनराइजर्स की प्लेइंग 11 से बाहर रहेंगे.

विज्ञापन

ब्रायडन कार्स

ब्रायडन कार्स2 / 6

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स चोट के चलते इस मैच से भी बाहर हो सकते हैं. आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले उनको चोट लगी थी, जिसके चलते वो उस मैच में भी नहीं खेल पाए थे. 

विज्ञापन

लियाम लिविंगस्टन

लियाम लिविंगस्टन3 / 6

इंग्लैंड के एक और धाकड़ ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन का भी इस मैच में खेलना मुश्किल ही नजर आ रहा है. इस सीजन वो पहली बार सनराइजर्स की टीम में शामिल हुए हैं. प्लेइंग 11 के कॉम्बिनेशन में उनकी जगह नहीं बन पा रही है.

कमिंदु मेंडिस

कमिंदु मेंडिस4 / 6

श्रीलंका के स्टार स्पिन गेंदबाज कमिंदु मेंडिस भी इस मैच की प्लेइंग 11 से बाहर ही नजर आ रहे हैं. वो पिछले सीजन भी टीम के साथ जुड़े थे लेकिन उन्हें केवल 5 मैच खेलने का मौका ही मिल पाया था. 

विज्ञापन

पैट कमिंस

पैट कमिंस5 / 6

टीम के कप्तान पैट कमिंस भारत में आ चुके हैं लेकिन वो शुरुआती मैचों के लिए टूर्नामेंट से बाहर ही रहेंगे. उनकी जगह ईशान किशन टीम की कमान संभाल रहे हैं. केकेआर के खिलाफ बी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे.

शिवम मावी

शिवम मावी6 / 6

भारत के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी को भी इस मैच की प्लेइंग 11 में जगह मिल पाना मुश्किल ही नजर आ रहा है. मावी ने साल 2018 में आईपीएल में केकेआर के साथ डेब्यू किया था और वो पहली बार केकेआर के खिलाफ वाली टीम में होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन