IPL 2026: हार्दिक पांड्या की जगह ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं MI के कप्तान, लगातार हार से मंडराया संकट!
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है लेकिन इसके बाद भी टीम का प्रदर्शन हर मैच के साथ खराब ही होता जा रहा है. ऐसे में अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. अगर वो हटते हैं तो उनकी जगह फ्रेंचाइजी के पास इसके लिए 5 बड़े दावेदार हैं.

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है. टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत जरूर हासिल की थी लेकिन एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है. फ्रेंचाइजी को सीएसके के हाथों 103 रनों से बड़ी हार मिली. मुंबई के लिए ये इस सीजन की 5वीं हार थी. इसी के साथ टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तान को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो चुके हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि मुंबई की टीम में मौजूद उन 5 खिलाड़ियों के नाम जो कि टीम की कप्तानी कर सकते हैं.
रोहित शर्मा
2 / 6टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में टॉप पर रहेगा. उनके पास कप्तान का अनुभव है और टीम को एक साथ ले जाने की काबिलियत. मुंबई को रोहित 5 बार खिताब भी दिला चुके हैं. हार्दिक को उनकी जगह ही टीम का कप्तान बनाया गया था.
मिचेल सेंटनर
3 / 6न्यूजीलैंड के टी20 कप्तान मिचेल सैंटनर का नाम भी इस रेस में जरूर रहेगा. उनकी कप्तानी टीम ने टी20 विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया था. ऐसे में हार्दिक की जगह वो भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं.
सूर्यकुमार यादव
4 / 6टी20 टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं. उन्होंने टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में विश्व कप का खिताब जिताया है. हालांकि उनका फॉर्म फिलहाल साथ नहीं दे रहा लेकिन वो एक बड़े दावेदार हैं.
जसप्रीत बुमराह
5 / 6धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी इस लिस्ट में जरूर रहेगा. वो टेस्ट टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं तो वहीं उनके पास खासा अनुभव भी है. आईपीएल में अब तक उन्होंने कप्तानी नहीं की है लेकिन वे एक अच्छे कप्तान जरूर हैं.
शार्दुल ठाकुर
6 / 6शार्दुल ठाकुर को मुंबई इंडियंस की घरेलू टीम का कप्तान बनाया गया है. वो एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनके पास कप्तानी का अनुभव भी है. मैनेजमेंट के पास उनके रूप में भी एक कप्तानी का शानदार विकल्प है.