RCB vs CSK मैच में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें, कभी भी पलट सकते हैं बाजी

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला चेन्नई के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले यहां जानिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो किसी भी वक्त बाजी पलट सकते हैं.

RCB vs CSK
1 / 6
RCB vs CSK

IPL 2026, RCB vs CSK: आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला रविवार (5 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं. डिफेंडिंग चैंपियन RCB अपना पहला मैच जीतकर शानदार फॉर्म में है, जबकि CSK की टीम लगातार दो मैच हारने के बाद वापसी करना चाहेगी. मैच से पहले आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं.  

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली2 / 6

RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में हैं और सीजन के पहले मैच में SRH के खिलाफ 180+ स्ट्राइक रेट से नाबाद 69 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर गेंदबाजों की टेंशन बढ़ा दी है. CSK के खिलाफ कोहली का शानदार रिकॉर्ड रहा है. चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 36 मैचों में 1160 रन बनाए हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90 रन* है.

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन3 / 6

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो सेट होने पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं. हाल ही में संजू ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दमदार बल्लेबाजी करते हुए 321 रन बनाए थे. हालांकि, वह आईपीएल 2026 के शुरुआती दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. ऐसे में संजू RCB के खिलाफ धमाकेदारी पारी खेलकर CSK को अपनी पहली जीत दिलाना चाहेंगे.

देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल4 / 6

RCB के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और CSK के खिलाफ उनका अच्छा रिकॉर्ड रहा है. पडिक्कल ने सीएसके के खिलाफ 10 मैचों में उन्होंने 284 रन बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर 70 रन है. आईपीएल 2026 में अपने पहले मैच में उन्होंने 61 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा. उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा है. अब वह CSK के खिलाफ मैच में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचाना चाहेंगे.

विज्ञापन

शिवम दुबे

शिवम दुबे5 / 6

RCB के खिलाफ CSK के 'सिक्सर किंग' शिवम दुबे का रिकॉर्ड शानदार रहा है. दुबे मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने के जाने जाते हैं और स्पिनर्स की गेंदों पर लंबे-लंबे शॉट्स लगाने माहिर हैं. अगर दुबे कुछ देर क्रीज पर टिक गए, तो चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्री पर छक्कों की बारिश होनी तय है. पिछले मैच में उन्होंने 27 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्कों के साथ नाबाद 45 रन बनाए थे.

जैकब डफी

जैकब डफी6 / 6

CSK के खिलाफ जैकब डफी की गेंदबाजी RCB के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकती है. IPL 2026 के पहले मैच में डफी ने सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वह टी20 क्रिकेट में अब तक 192 विकेट हासिल कर चुके हैं. डफी शुरुआती ओवरों में ऋतुराज गायकवाड़ या संजू सैमसन को आउट कर सीएसके को बैकफुट पर धकेल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन