IPL 2026 में इन 5 तेज गेंदबाजों पर टिकी रहेंगी नजरें, बल्लेबाजों के उड़ा रहे हैं होश
IPL 2026: टी-20 क्रिकेट को अब बल्लेबाजों का खेल कहा जाने लगा है. सभी टीमों के पास अच्छे बल्लेबाज नजर आते हैं, जो विस्फोटक अंदाज में खेलते हैं. हालांकि उसके बाद भी टूर्नामेंट गेंदबाज ही अपनी टीम को जिताते हैं. टी-20 फॉर्मेट में तेज गेंदबाजों का रोल अब पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब कम समय बचा हुआ है. ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारी को तेज कर दिया है. खासकर तेज गेंदबाजों को लेकर आईपीएल टीमों ने सावधानी बरती है. आईपीएल के 19वें सीजन में भी अच्छे तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिलेगा. जिस टीम का तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेगा, उसके टूर्नामेंट में आगे जाने के चांस बढ़ जाएंगे. ऐसे में 5 स्टार तेज गेंदबाजों पर इस सीजन सभी की नजरें रहेंगी.
जसप्रीत बुमराह
2 / 6मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिलहाल बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन किया. अगर वो मुंबई के लिए ऐसा प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी टीम नॉकआउट में पहुंच सकती है.
अर्शदीप सिंह
3 / 6पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने बुमराह का अच्छा साथ निभाया था. ऐसे में वो उसी प्रदर्शन को पंजाब किंग्स के लिए दोहराना चाहेंगे.
नाथन एलिस
4 / 6ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन चेन्नई सुपर किंग्स का टीम का हिस्सा हैं. एलिस भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. नाथन डेथ ओवरों में बहुत ही खतरनाक साबित हो रहे हैं. जिसके कारण ही सीएसके की टीम को बड़ा फायदा हो सकता है.
लुंगी एनगिडी
5 / 6दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी एनगिडी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. एनगिडी भी डेथ ओवरों में कमाल कर रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी उनके प्रदर्शन से खुश हैं.
मोहम्मद शमी
6 / 6भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. शमी भी लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में वो इस सीजन खुद को साबित करने के लिए खेलेंगे.