IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन मैदान पर वापसी करेंगे कप्तान पैट कमिंस!
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस किस दिन टीम के लिए मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं इसका अपडेट उनकी तरफ से सामने आ चुका है. सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. फिलहाल वो बैक इंजरी से जूझ रहे हैं.

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है. टीम ने ईशान किशन की कप्तानी में 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में बनी हुई है. अभी तक टीम के कप्तान पैट कमिंस चोट के चलते एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं. फ्रेंचाइजी के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. टीम के कप्तान जल्द ही मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार नजर आ रहे है. इसका खुलासा खुद उन्होंने ही किया है.
चोट से जूझ रहे कमिंस
2 / 6सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं. वो बीते काफी लंबे समय से बैक इंजरी से परेशान है, जिसके चलते क्रिकेट से उनकी दूरी बनी हुई है. उन्होंने चोट के चलते ही एशेज सीरीज में केवल एक मैच ही खेला था.
ईशान किशन कर रहे टीम की कप्तानी
3 / 6पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में तूफानी बल्लेबाज ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने अब तक टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. अब तक खेले 5 मैचों में उन्होंने 213 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर बने हुए हैं.
कमिंस का होगा फिटनेस टेस्ट
4 / 6पैट कमिंस आईपीएल 2026 से पहले ही टीम के साथ जुड़ गए थे, फिलहाल वो फिटनेस टेस्ट को पास करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हैं. 17 अप्रैल को उनके भारत लौटने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में इसके बाद वो वापसी की तैयारियों में जुटेंगे.
कब होगी कमिंस की मैदान पर वापसी?
5 / 6पैट कमिंस कब आईपीएल में वापसी करने जा रहे हैं, इसका जवाब उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दिया है. इंस्टाग्राम पर एक फैन को जवाब उन्होंने साफ किया कि वो 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वापसी का प्लान कर रहे हैं.
DC और CSK के खिलाफ नहीं खेलेंगे?
6 / 6राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले सनराइजर्स की टीम को 2 अहम मुकाबले खेलने हैं, जिसमें कमिंस नहीं खेल पाएंगे. 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ SRH मैच खेलने के लिए उतरेगी. इन मैचों में ईशान किशन ही टीम की कमान संभालते दिखेंगे.