IPL 2026: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की हार के 5 विलेन, दिग्गजों ने तोड़ा फैंस का दिल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीती. ऐसे में टीम उस लय को आगे बढ़ाना चाहती थी, लेकिन अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इस हार से टीम ने अपनी लय को खो दिया है.

WK Ishan Kishan
1 / 6
WK Ishan Kishan

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिला. आखिरी ओवर में जाकर लखनऊ की टीम कप्तान ऋषभ पंत के दम पर 5 विकेट से जीती. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के 5 स्टार खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा निराश किया. इन 5 खिलाड़ियों की गलती के कारण ही हैदराबाद की टीम सीजन में दूसरा मुकाबला हारी है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 2 / 6

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिलहाल लय में नहीं नजर आ रहे हैं. इस मुकाबले में भी वो सिर्फ दूसरी गेंद पर ही जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. शर्मा के आउट होते ही हैदराबाद की टीम दबाव में आ गई थी.

विज्ञापन

ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड 3 / 6

दूसरे सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा है. हेड को भी मोहम्मद शमी ने 8 गेंदों में 7 रन पर पवेलियन भेज दिया. हेड भी इस मुकाबले के दौरान फंसे-फंसे नजर आ रहे थे. तीसरे ओवर में ही मैच हाथ से निकलता नजर आया.

ईशान किशन

ईशान किशन4 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान ईशान किशन भी इस मुकाबले में बुरी तरह से फेल हो गए. किशन को 1 रनों के स्कोर पर प्रिंस यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. जिसके बाद तो हैदराबाद की टीम मुश्किल में फंस गई.

विज्ञापन

लियाम लिविंगस्टोन

लियाम लिविंगस्टोन5 / 6

बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए हैदराबाद की टीम ने लियाम लिविंगस्टोन को मौका दिया. लिविंगस्टोन भी इस मुकाबले में बुरी तरह से फेल हुए. 20 गेंदों में सिर्फ 14 रन बनाकर वो दिग्वेश राठी का शिकार बने.

जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट  6 / 6

मुश्किल विकेट पर जयदेव उनादकट ने बहुत ही खराब गेंदबाजी की. उन्होंने सिर्फ 3.5 ओवरों में ही 50 रन लुटा दिए. जहां बाकी गेंदबाज 8 की इकॉनमी से भी रन नहीं दे रहे थे. वहां जयदेव ने हर ओवर में ही रन दिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन