IPL 2026: LSG की टीम से जुड़ेगा ये स्टार साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी! चोटिल हसरंगा की लेगा जगह

IPL 2026: लखनऊ की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम अब किस खिलाड़ी को स्क्वॉड में शामिल कर सकती है उसका नाम भी सामने आ रहा है. आइए आपको भी बताते हैं

jacket (56)
1 / 6

IPL 2026: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रही है. टीम ने केकेआर के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की है. इस मैच के बाद टीम के लिए बुरी खबर सामने आई. टीम के स्टार खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इसी बीच अब जानकारी सामने आ रही है कि फ्रेंचाइजी एक साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर को उनका रिप्लेसमेंट बनाने पर विचार कर रही है.

विज्ञापन

टॉम मूडी ने दी जानकारी

टॉम मूडी ने दी जानकारी2 / 6

वानिंदु हसरंगा इस सीजन की शुरुआत से पहले ही चोटिल थे. टी20 विश्व कप के दौरान उनको हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी. LSG के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने हसरंगा की टूर्नामेंट से बाहर होने की खबर सबको दी है. 

विज्ञापन

2 करोड़ में हसरंगा को खरीदा था

2 करोड़ में हसरंगा को खरीदा था3 / 6

वानिंदु हसरंगा को लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम को 2 करोड़ के दाम में मिनी ऑक्शन में खरीदा था. पिछले सीजन में हसरंगा राजस्थान के लिए 11 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 11 विकेट हासिल किए थे. आईपीएल में अब तक उन्होंने 37 मैचों में 46 विकेट चटकाए हैं.

SA का खिलाड़ी लेगा हसरंगा की जगह!

SA का खिलाड़ी लेगा हसरंगा की जगह!4 / 6

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार लखनऊ की टीम साउथ अफ्रीका ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल करने की तैयारी में है. इस बात की जानकारी जल्द ही फ्रेंचाइजी की तरफ से दी जाएगी. 

विज्ञापन

टी20 का है जबरदस्त अनुभव

टी20 का है जबरदस्त अनुभव5 / 6

जॉर्ज लिंडे टी20 क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने करियर में अब तक 250 टी20 मुकाबले खेले हैं. हाल ही में हुए टी20 विश्व कप के दौरान वो साउथ अफ्रीका की टीम का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने स्पिन गेंदबाजी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था.

टी20 में जॉर्ज लिंडे का प्रदर्शन

टी20 में जॉर्ज लिंडे का प्रदर्शन6 / 6

साउथ अफ्रीका के लिए जॉर्ज लिंडे ने अब तक 37 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35 विकेट चटकाए हैं तो वहीं 403 रन भी बनाए हैं. इसके अलावा 250 टी20 मैचों में वो 2746 रन बना चुके हैं तो वहीं 218 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन