SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स के नाम दर्ज हुए 3 अनचाहे रिकॉर्ड, सनराइजर्स के खिलाफ बल्लेबाजों ने कटाई ‘नाक’

IPL 2026, SRH vs RR: सनराइजर्स के खिलाफ मैच में राजस्थान की टीम ने इस सीजन की पहली हार का सामना किया. इस मैच में राजस्थान के नाम कई अनचाहे रिकॉर्ड भी दर्ज हुए हैं. टीम का टॉप ऑर्डर इस मैच में बुरी तरह से फेल नजर आया.

jacket (68)
1 / 6

IPL 2026 RR vs SRH: राजस्थान रॉयल्स की टीम को सनराइजर्स के खिलाफ मैच में इस सीजन की पहली हार मिली. टीम को शर्मनाक बल्लेबाजी प्रदर्शन का खामियाजा 57 रनों की हार के रूप में मिला. सनराइजर्स के लिए ये इस सीजन की दूसरी जीत रही. राजस्थान रॉयल्स का टॉप ऑर्डर इस मैच में पूरी तरह से फ्लॉप रहा जिसके चलते फ्रेंचाइजी के नाम 3 अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं. आइए आपको भी बताते हैं इनके बारे में.

विज्ञापन

टॉप ऑर्डर पूरी तरह धराशाई

टॉप ऑर्डर पूरी तरह धराशाई2 / 6

राजस्थान रॉयल्स का टॉप ऑर्डर इस मैच में पूरी तरह से नाकाम नजर आया. वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस अपना खाता तक नहीं खोल पाए तो वहीं यशस्वी जायसवाल एक रन बनाने में कामयाब रहे. आईपीएल के इतिहास में ये टॉप 4 बल्लेबाजों का सबसे कम स्कोर है.

विज्ञापन

18 गेंदों में खोए 5 विकेट

18 गेंदों में खोए 5 विकेट3 / 6

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती 18 गेंदों के अंदर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए. ये भी एक रिकॉर्ड है. इससे पहले ये रिकॉर्ड कोची टसकर्स केरला के नाम था. टीम ने साल 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 19 गेंदों में 5 विकेट खोए थे.

10 गेंदों में खोए 4 विकेट

10 गेंदों में खोए 4 विकेट4 / 6

राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में अपने पहले 4 विकेट महज 10 गेंदों में ही गंवा दिए थे. ये भी एक रिकॉर्ड है इससे पहले किसी भी टीम ने इतनी कम गेंदों में टॉप ऑर्डर के 4 विकेट नहीं गंवाए थे. वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और यशस्वी जायसवाल ने 10 गेंदों में ही पवेलियन लौट चुके थे. 

विज्ञापन

पहले ही ओवर में गिरे 3 विकेट

पहले ही ओवर में गिरे 3 विकेट5 / 6

सनराइजर्स की टीम तरफ से मिले 217 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान ने पारी के पहले ही ओवर में 3 विकेट गंवा दिए थे. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ. प्रफुल्ल हिंगे ने घातक गेंदबाजी करते  हुए वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को पवेलियन की राह दिखाई.

प्रफुल और साकिब की घातक गेंदबाजी

प्रफुल और साकिब की घातक गेंदबाजी6 / 6

प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने इस मैच में घातक गेंदबाजी कर राजस्थान के बल्लेबाजों को तारे दिखाने का काम किया. प्रफुल्ल हिंगे ने इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए. दूसरी तरफ साकिब हुसैन ने भी 4 ओवर की गेंदबाजी में 24 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन