RR vs RCB: किस टीम का रुकेगा विजय रथ? जानें प्लेइंग 11, हेड टू हेड, वेदर-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IPL 2026, RR vs RCB: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला शुक्रवार (10 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड, वेदर-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

IPL 2026 RR vs RCB
1 / 8
IPL 2026 RR vs RCB

IPL 2026, RR vs RCB Match Preview: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. यह मैच शुक्रवार (10 अप्रैल) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीम अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी हैं और आज दोनों में से किसी एक का विजय रथ रुक जाएगा.

विज्ञापन

RR और RCB दोनों टीमें हैं अजेय

RR और RCB दोनों टीमें हैं अजेय2 / 8

आईपीएल 2026 में दोनों ही टीमें अभी तक अजेय हैं. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम जबरदस्त फॉर्म में है और लगातार 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बैठी है. वहीं, RCB ने भी अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं और 4 पॉइंट्स के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद है.

विज्ञापन

RR vs RCB में किसका पलड़ा भारी?

RR vs RCB में किसका पलड़ा भारी?3 / 8

अगर हेड टू हेड की बात करें तो RCB का थोड़ा पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 31 मैच हुए हैं, जिसमें बेंगुलरु ने 17 जीते हैं और राजस्थान ने 14 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, पिछले 6 मैचों में आरसीबी ने 4 बार बाजी मारी है.

बरसापारा की पिच रिपोर्ट

बरसापारा की पिच रिपोर्ट4 / 8

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. यहां अच्छा उछाल मिलता है और बल्लेबाज खूब लंबे-लंबे शॉट्स लगाते हैं. इस मैदान पर हाल ही में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 11 ओवर में 150 रन ठोक दिए थे. यानी एक बार फिर फैंस को हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

कैसा है गुवाहाटी का मौसम?

कैसा है गुवाहाटी का मौसम?5 / 8

फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, दिन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. मैच के टाइम आसमान में बादल रह सकते हैं, लेकिन इसका खेल पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 116 / 8

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई. इम्पैक्ट प्लेयर - शिमरोन हेटमायर.

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 117 / 8

फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा. इम्पैक्ट प्लेयर - देवदत्त पडिक्कल.

कब और कहां देखें लाइव?

कब और कहां देखें लाइव?8 / 8

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजे टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टर ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन