IPL 2026: मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन मैदान पर वापसी कर सकते हैं रोहित शर्मा, कोच ने दिया अपडेट

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम का अगला मुकाबला गुजरात के खिलाफ होगा. इस मैच से पहले रोहित शर्मा की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. टीम के गेंदबाजी कोच बताया कि वो कब तक टीम के लिए मैदान पर उतर सकते हैं.

jacket (40)
1 / 6

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा. मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच चुकी है. ऐसे में इस मैच में वापसी करते हुए टीम टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी. इस मैच से पहले मुंबई की टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. ऐसे में चलिए आपको भी बताते हैं कि क्या नया अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा को लगी थी चोट

रोहित शर्मा को लगी थी चोट2 / 6

रोहित शर्मा को आरसीबी के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते हुए चोट लगी थी. उन्हें हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई थी. इसके बाद वो दर्द के चलते मैदान छोड़कर चले गए थे. पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में वो चोट के चलते ही नहीं खेल पाए थे.

विज्ञापन

गेंदबाजी कोच ने दिया बड़ा अपडेट

गेंदबाजी कोच ने दिया बड़ा अपडेट3 / 6

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ होना है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. इस मैच से पहले फ्रेंचाइजी के गेंदबाजी कोच ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है.

पूरी तरह से फिट हैं रोहित

पूरी तरह से फिट हैं रोहित 4 / 6

टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने रोहित शर्मा को लेकर कहा, वो पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं. नेट्स में रोहित शानदार तरीके से बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी फिटनेस पर भी लगातार काम कर रहे हैं. वो जल्द ही मैदान पर वापसी करते हुए नजर आएंगे. 

विज्ञापन

GT के खिलाफ खेलने उतरेंगे रोहित शर्मा

GT के खिलाफ खेलने उतरेंगे रोहित शर्मा5 / 6

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. टीम इस मैच में उनको इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतार सकती है लेकिन अगर वो इस मैच में नहीं खेलते तो सीएसके के खिलाफ उनका खेलना लगभग पूरी तरह तय है.

मुंबई को जीत की आस

मुंबई को जीत की आस6 / 6

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की टीम ने इस सीजन की शुरुआत शानदार जीत के साथ की थी लेकिन इसके बाद टीम को लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. टीम अब पॉइंट्स टेबल में 2 अंकों के साथ सबसे नीचे बनी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन