बीच IPL 2026 रोहित शर्मा को पास करना होगा ये टेस्ट, नहीं तो मुंबई इंडियंस की हालत होगी और खराब

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इंजरी का शिकार हो गए थे. जिसके बाद वो पंजाब किंग्स के खिलाफ नहीं खेले थे. अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा को एक बड़ी परीक्षा से गुजरना होगा.

Rohit Sharma IPL 2026
1 / 6
Rohit Sharma IPL 2026

IPL 2026: मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा फिलहाल खराब फिटनेस से जूझ रहे है. फॉर्म में चल रहे हिटमैन इंजरी के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं. सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भी खेलने पर संदेह जताया जा रहा है. हालांकि अब इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा को टेस्ट देना होगा. जिसके बाद ही उनके खेलने या नहीं खेलने पर फैसला किया जाएगा.

विज्ञापन

रोहित शर्मा हैं इंजर्ड

रोहित शर्मा हैं इंजर्ड 2 / 6

आरसीबी के खिलाफ हुई इंजरी से अभी रोहित शर्मा जूझ रहे हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा को फिटनेस टेस्ट देना होगा. 

विज्ञापन

अहमदाबाद में होगा रोहित का फिटनेस टेस्ट

अहमदाबाद में होगा रोहित का फिटनेस टेस्ट 3 / 6

नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में ये मुकाबला खेला जाना है. ऐसे में मैच से ठीक पहले ही रोहित शर्मा का फिटनेस टेस्ट होगा. जिसके लिए हिटमैन को मैच से पहले ही स्टेडियम में पहुंचना होगा.

क्विंटन डी कॉक

क्विंटन डी कॉक 4 / 6

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा नहीं खेले थे. ऐसे में उनकी जगह क्विंटन डी कॉक को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिला था. जहां पर उन्होंने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में रोहित अब रयान रिकेल्टन की जगह वापसी करेंगे. 

विज्ञापन

फॉर्म में चल रहे हैं रोहित शर्मा

फॉर्म में चल रहे हैं रोहित शर्मा 5 / 6

आईपीएल 2026 में अब तक रोहित शर्मा ने 4 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 45.67 की शानदार औसत से 137 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 165.06 का रहा है. हिटमैन ने सीजन 19 में 8 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं.

मुंबई इंडियंस की हालत है खराब

मुंबई इंडियंस की हालत है खराब 6 / 6

मजबूत टीम होने के बाद भी मुंबई इंडियंस की टीम बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रही है. सीजन 19 में अब तक टीम ने 5 में से सिर्फ एक ही मुकाबला अपने नाम किया है. ऐसे में फिलहाल मुंबई टीम की स्थिति खराब नजर आ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन